Air India ; मुंबई एयरपोर्ट में बंपर वैकेंसी पर आवेदन, सीधे इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन

नईदिल्ली, मुंबंई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Mumbai Airport Jobs) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। हाल ही में ए आई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIASL) ने टर्मिनल मैनेजर, डिप्टी टर्मिनल मैनेजर, जूनियर ऑफिसर, ड्यूटी मैनेजर, हैंडीमैन समेत कई अन्य पदों पर 3 हजार से अधिक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार इन पदों पर 12 से 16 जुलाई तक ऑफिशियल वेबसाइट www.aiasl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के लिए अच्छी बात यह है कि इस वैकेंसी में बिना किसी परीक्षा के उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया जाएगा। एयर इंडिया की इस वैकेंसी के लिए 28 जून से आवेदन चल रहे हैं। वहीं वॉक इन इंटरव्यू 12 जुलाई से 16 जुलाई से बीच सुबह (9.30 से 12.30 बजे तक) आयोजित किए जाएंगे। वैकेंसी की विस्तृत डिटेल्स नीचे बताई गई हैं।

पद का नामवैकेंसी
टर्मिनल मैनेजर-पैसेंजर2
डिप्टी टर्मिनल मैनेजर- पैंसेंजर9
डिप्टी मैनेजर- पैसेंजर19
ड्यूटी ऑफिसर42
जूनियर ऑफिसर- कस्टमर सर्विस45
रैंप मैनेजर2
डिप्टी रैंप मैनेजर6
ड्यूटी मैनेजर40
जूनियर ऑफिसर टेक्निकल91
टर्मिनल मैनेजर1
डिप्टी टर्मिनल मैनेजर3
ड्यूटी मैनेजर11
ड्यूटी ऑफिसर19
जूनियर ऑफिसर56
पैरा मेडिकल कम कस्मर सर्विस एग्जीक्यूटिव3
रैंप सर्विस एग्जीक्यूटिव406
यूटिलिटी एजेंट कम रैंप ड्राइवर263
हैंडीमैन (Male)2216
यूटिलिटी एजेंट्स ( Male)22

एज लिमिट

उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके मुताबिक संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री, डिप्लोमा और पदानुसार वर्क एक्सपीरियंस होना जरूरी है। इसके साथ ही आवेदकों की न्यूनतम उम्र 28 वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष होनी चाहिए। नोटिफिकेशन डाउनलोड करें- Mumbai Airport Vacancy 2024 Official Notification Download Pdf

सैलरी- 22,530/- से 75,000/- प्रति माह

कहां होगा

इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। हालांकि हैंडीमैन, यूटिलिटी एजेंट और रैंप सर्विस एग्जीक्यूटिव के चयन हेतु कुछ अन्य चरण भी रखे गए हैं। इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को 12 से 16 जुलाई तक वेन्यू पर पहुंचना होगा। साथ ही नोटिफिकेशन में मौजूद फॉर्म को भरने के बाद सभी जरूरी दस्तावेज भी साथ ले जाने होगे। इंटरव्यू का पता- जीएसडी कॉम्प्लेक्स, सहार के पास, पुलिस स्टेशन, सीएसएमआई हवाई अड्डा,टर्मिनल 2, गेट नं. 5, सहार, अंधेरीपूर्व, मुंबई 400099।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TEACHER; शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर!, छत्तीसगढ़ में निकली 2292 पदों पर भर्ती

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भर्ती की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग…

    JOB;गूगल में इंटर्नशिप का मौका, स्टूडेंट रिसर्च प्रोग्राम के लिए करें अप्लाई, मिलेगा दो लाख तक स्टाइपेंड

    नईदिल्ली, कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस और मशीन लर्निंग/स्टैटिक्स के बीटेक/एमटेक छात्रों के लिए गूगल में काम करने का मौका है. गूगल स्टूडेंट रिसर्च प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन मांगे गए…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…