GAME;चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का पाकिस्तान दौरा आसमंजस में, बदलना पड़ सकता है वेन्यू

नई दिल्ली, चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल 2025 में पाकिस्तान की मेजबानी में होनी है। इस इवेंट से पहले ही बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ये कह दिया था कि, भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा, इसके बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड तैयारियों में जुटा हुआ है।

इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई कि भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा और बीसीसीआई चैंपियंस ट्रॉफी के वेन्यू में बदलाव करने को लेकर आईसीसी से बात करेगा। बीसीसीआई आईसीसी से ये मांग करेगा कि चैंपियंस ट्रॉफी के मैच दुबई या श्रीलंका में कराए जाए। हालांकि, भारत के पाकिस्तान नहीं जाने के फैसले को लेकर बीसीसीआई का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बता दें कि साल 2008 के बाद से भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। दोनों टीमों के बीच भिड़ंत आईसीसी इवेंट में हुई। पाकिस्तान ने पिछले साल एशिया कप की मेजबानी की थी, लेकिन भारत के पाकिस्तान नहीं जाने की जिद्द के बाद एशिया कप को हाइब्रिड मॉडल पर खेलने का फैसला लिया गया। भारतीय टीम ने एशिया कप में अपने मुकाबले श्रीलंका में खेलें। भारतीय टीम ने दावा किया था कि उनकी सरकार ने उन्हें पाकिस्तान जाकर एशिया कप खेलने की परमिशन नहीं दी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; टेस्ट मैच में सबसे कठिन दो जीत….

    यूँ तो क्रिकेट में जीत हार होते रही है और आगे भी होते रहेगी लेकिन जब टीम हार के कगार पर हो और केवल एक विकेट वह भी विशुद्ध बॉलर…

    T20; अभिषेक के तूफानी शतक से दहला न्यूजीलैंड, भारत ने लगातार तीसरी टी20 सीरीज पर किया कब्जा

    नई द‍िल्‍ली. क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर भारत का तिरंगा शान से लहराया.  और गूंज उठा है ‘अभिषेक-अभिषेक’. न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया ने एक बार फिर अपना…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश