BJP; बृजमोहन और पुरंदर मिश्रा ने किया उत्तर के मतदाताओं का सम्मान

रायपुर, केंद्र में तीसरी बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनी जिस हेतु भारतीय जनता पार्टी मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन कर  देश भर के मतदाताओं का आभार कर रही है । इसी कड़ी में आज जिला अध्यक्ष जयंती पटेल की अध्यक्षता में रायपुर उत्तर विधानसभा के मतदाताओं का सम्मान समारोह रायपुर जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित किया गया जहां उत्तर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के मतदाता कार्यक्रम में उपस्थित रहे जहां रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं पुरंदर मिश्रा ने शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया ।
रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मतदाताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक विजय में हम आपके द्वारा मिले स्नेह का हृदय से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हैं उपस्थित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम हेतु भी आप सभी का बहुत आभार है।बृजमोहन अग्रवाल पूर्व की तरह सदैव आप सभी के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगा एवं आप सभी को आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए कमर कसकर तैयार रहना है जिससे हर क्षेत्र में भाजपा के प्रतिनियों का वर्चस्व रहे और प्रदेश के चहुमुखी विकास में किसी प्रकार की बाध्यता ना आए ।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने उद्बोधन की शुरुवात में सम्मानित मतदाताओं को धन्यवाद प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के स्नेहपूर्ण समर्थन की बदौलत आज हमने रायपुर लोकसभा में रिकॉर्ड मतों से विजयश्री प्राप्त कर रायपुर लोकसभा से भारत के शीर्ष 10 बड़े अंतर से जीत हासिल करने वाली लोकसभा बनाया जिस हेतु आप सभी मतदाताओं का आभार एवं धन्यवाद ।

रायपुर लोकसभा अंर्तगत 9 विधानसभाएं आती हैं जिसमें से उत्तर विधानसभा सहित 5 विधानसभा में यह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है 3 और विधानसभाओं में आगामी 2 दिनों में कार्यक्रम संपन्न किए जायेंगे।
कार्यक्रम की शुरुवात में अध्यक्षीय उद्बोधन जयंती पटेल द्वारा किया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJD; क्रॉस-वोटिंग पर बीजेडी की सख्त कार्यवाही,आठ विधायकों की सदस्यता रद्द करने स्पीकर से लगाई गुहार

    भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बीजू जनता दल (BJD) ने दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल अपने 8 निलंबित विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष…

    POLITICS; दीपक बैज बोले- पुलिस की चालानी कार्यवाही जनता को परेशान कर रही

    रायपुर,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये सरकार को विभिन्न मुद्दो पर घेरा। उन्होंने रायपुर पुलिस की चालानी कार्यवाही, विधानसभा के विशेष सत्र, प्रदेश में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…