POLITICS; विधानसभा घेराव की रणनीति बना रहे PCC चीफ नाराज कार्यकर्ताओं से घिरे

रायपुर, विधानसभा घेराव की रणनीति बनाने के वास्ते आयोजित बैठक में स्वयं पीसीसी चीफ घिर गए। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी खुलकर सामने आई है। भाजपा ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से अब पार्टी संभल नहीं रही है। इसका एक और नजारा शुक्रवार को धमतरी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में हुई बैठक में दिखाई दिया। इसमें युवा से लेकर बुजुर्ग कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा को लेकर जमकर भड़ास निकाली और हंगामा मचाया।

भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लगातार ऐसी शिकायतें मुखर रूप में व्यक्त हो रही हैं, बावजूद एक परिवार की चाटुकारिता में लीन प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व अनदेखा और अनसुना कर रहा है। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का आक्रोश पहली बार सामने नहीं आया है। विधानसभा चुनाव के समय से लोकसभा चुनाव तक यह आक्रोश व्यक्त होता रहा है। कांग्रेस के बड़े नेता बार-बार कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर अपमानित कर रहे हैं। उन्हें अपशब्द कह रहे हैं।

दरअसल, कांग्रेस ने 24 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारियां तेज कर दी है। इसी सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर रायपुर और धमतरी जिला कांग्रेस की बैठक ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा घेराव लोगों की रक्षा के लिए आवश्यक है।

उन्‍होंने कहा, सरकार लोगों की सुरक्षा के प्रति उदासीन है। सरकार को मजबूर करेंगे की वह राज्य की कानून व्यवस्था को सुधारे। भाजपा के राज में छत्तीसगढ़ अशांत हो गया है। लोगों को भय के माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। अंतरराज्यीय गैंगस्टर राज्य मे पैर पसार रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; एक व्यक्ति एक बार ही बने प्रधानमंत्री, हाईकोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस, 3 अगस्त तक का दिया समय

    भोपाल, एक व्यक्ति को एक ही बार प्रधानमंत्री बनाया जाए। देश में वन नेशन-वन पोस्ट की व्यवस्था लागू की जाए। इस मांग के साथ हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सोमवार…

    POLITICS; अब पूर्व IAS सुजाता कार्तिकेयन की बीजद में एंट्री, नवीन पटनायक ने किया स्वागत

    भुवनेश्वर,ओडिशा की राजनीति में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी पूर्व IAS वीके पांडियन की पत्नी और…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’