कालमांजन जंगल में वन्यप्राणी के हमले से दो की मौत; एक घायल

अंबिकापुर, उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के आस्था के प्रमुख केंद्र कुदरगढ़ धाम से लगे कालामांजन के जंगल में वन्यप्राणी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।बाद में वन्यप्राणी के हमले से घायल कैलाश सिंह नामक व्यक्ति की भी मौत हो गई। घटना में मृतकों की संख्या अब दो हो गई है।

ग्रामीणों की मानें तो जंगल गए ग्रामीणों ने भी वन्यप्राणी पर टांगी से प्रहार किया है। क्षेत्रवासियों द्वारा बाघ के हमले से मौत का दावा किया जा रहा है। वन विभाग की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बाघ के हमले से मौत हुई है या तेंदुआ ने हमला कर ग्रामीण को मार डाला है।घायल ग्रामीण भी इसकी पुष्टि नहीं कर पा रहे है।

घटना सोमवार की सुबह लगभग छह बजे की बताई जा रही है।बताया गया है कि सोमवार की सुबह कालामांजन के समय लाल (32),कैलाश सिंह (35), राय सिंह (30) जंगल की ओर लकड़ी लेने जा रहे तभी अचानक वन्य प्राणी ने हमला कर दिया जिससे समयलाल की मौत हो गई जबकि दो लोग जख्मी हो गए है। वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में तेंदुए के विचरण की खबरे थी लेकिन यह गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान से लगा क्षेत्र है ऐसे में बाघ का भी विचरण संभावित है।

यह स्पष्ट नही है कि हमला बाघ ने किया या तेंदुए ने,लेकिन इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। नवरात्र में कुदरगढ़ में मेला लगा है। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कुदरगढ़ के नजदीक हुई इस घटना से मेला स्थल में भी लोग सशंकित है। कुदरगढ़ मेला स्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूरी पर कालामंजन ग्राम है।वहीं पर घटना से श्रद्धालु भी दहशत में है।

  • Related Posts

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    तेहरान, मिडिल ईस्ट में जारी जंग और खतरनाक होती जा रही है. शनिवार को ईरान पर अमेरिका ने हमला किया था. अब खबर आ रही है कि हमले की आशंका…

    You Missed

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार