ASSEMBLY; विधानसभा में गूंजा सीडी कांड, भाजपा विधायकों ने की सीबीआई जांच की मांग

रायपुर, विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन में सीडी कांड की गूंज सुनाई दी। कानून व्यवस्था पर चर्चा के दौरान भाजपा के पूर्व मंत्री और रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने कहा कि विपक्ष के विधायक किस नैतिकता की बात करते हैं।गृहमंत्री से मांग करते हुए मूणत ने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि सीडी कांड की सीबीआई जांच हो।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में सीबीआई पर प्रतिबंध लगाया था। अब भाजपा सरकार में हर मामले पर विपक्ष सीबीआई जांच की मांग करता है। साय सरकार ने अब प्रतिबंध हटा दिया है। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि जब विधायक सीडी कांड को लेकर स्वयं सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं तो इस पर गृहमंत्री को अनुमति दे देनी चाहिए।

भाजपा विधायक रिकेश सेन ने कहा कि सीडी कांड की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। भाजपा विधायकों की मांगों को सुनने के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विधायक ने मुझसे मिलकर मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। इसकी एक प्रक्रिया होती है। इसका पालन करना पड़ेगा।

धान खरीदी में गड़बड़ी का मामला

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में धान खरीदी में गड़बड़ी का मामला उठा। भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने ध्यानाकर्षण के जरिए यह विषय उठाया। इस पर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि गाताडीह समिति के अंतर्गत मामले पर पांच सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया। जांच के बाद अधिकारी को सेवा से पृथक भी किया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को,नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के खिलाफ लाया जाएगा निंदा प्रस्ताव

    रायपुर, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा से पारित नहीं हो पाने पर 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र होने जा रहा है. सत्र के दौरान अधिनियम के…

    CAG;राज्य के विभिन्न विभागों में 8585.80 करोड़ का राजस्व बकाया,वस्तु एवं सेवा कर में भारी झोल,एक ही चालान के लिए एक से अधिक ई-वे बिल बनाए गए

    0 सीएजी रिपोर्ट में राजस्व प्रबंधन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत; जीएसटी प्रणाली में सुधार की व्यापक संभावनाएं उजागर रायपुर, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…