FRAUD;फर्जी IB अधिकारी बनकर 5 महिलाओं से की शादी; 49 लड़कियों से कर रहा था कॉन्टैक्ट

 भुवनेश्वर,  कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार को शादी के बहाने कई महिलाओं को धोखा देने के आरोप में 36 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सत्यजीत मनगोविंद सामल के रूप में हुई है। जो खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) अधिकारी बताकर वैवाहिक वेबसाइट पर पीड़ितों को धोखा देता था। सामल जाजपुर जिले का रहने वाला है और भुवनेश्वर के चन्द्रशेखरपुर इलाके में रह रहा था। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बिछाए गए जाल के बाद उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि सत्यजीत वैवाहिक वेबसाइट के जरिए 5 लड़कियों से शादी की थी और 49 और लड़कियों के साथ संपर्क में था। पुलिस ने शादी के दो एग्रीमेंट दस्तावेज भी जब्त किए हैं।पुलिस आयुक्त पंडा ने कहा कि आरोपी वैवाहिक वेबसाइट पर चैट के जरिए तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाता था।

इतने रुपये की कर चुका है ठगी

सामल को कैपिटल पुलिस स्टेशन में दो पीड़ितों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उसने पहले पीड़ित से 36 लाख रुपये और एक कार तथा दूसरे पीड़ित से 8 लाख रुपये और एक बुलेट की ठगी की थी। पुलिस कमिश्नर संजीव पंडा ने शनिवार को बताया कि आरोपी इन गाड़ियों को किराए पर लगाया था और उससे और पैसा कमा रहा था। वैवाहिक वेबसाइट पर पीड़ितों से चैट करने के बाद,उन्हें अपने चंगुल में फंसा लेता था। अपराध करने के बाद वह दुबई चला जाता था और वहां समय बिताता था।

बैंक खाते को किया गया फ्रीज

विवाह समझौता करने के बाद वह पीड़ितों से नकदी और वाहन लेता था। पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपी बार बार दुबई भाग जा रहा था, इसलिए गिरफ्तारी चुनौतीपूर्ण थी। उन्होंने बताया कि इसलिए जाल बिछाया गया और आरोपी को पकड़ लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास से 2 लाख रुपये नकद और कुछ वाहन जब्त किये गये हैं। इसके अलावा उसके बैंक खाते को फ्रीज कर दिया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; नशे में धुत्त होकर स्कूटी चालक युवती ने मचाया हंगामा, पुलिसकर्मियों के साथ की जमकर बहस

    बिलासपुर, वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार युवती पुलिस को देखकर भाग रही थी, इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर गिर गई। जब पुलिस उठाने पहुंची, तब पता चला कि युवती शराब…

    FIR; रामकृष्ण केयर अस्पताल के सेप्टिक टैंक सफाई मामले में ठेकेदार पर FIR दर्ज, 3 मजदूरों की मौत हुई थी

     रायपुर, बीते दिनों राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया. जहां अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई के दौरान तीन सफाईकर्मियों…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां