CRICKETER;हार्दिक को मिला नया प्यार ! नताशा से अलग होने के बाद किसे डेट कर रहे क्रिकेटर?

नई दिल्ली, नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का नाम एक ब्रिटिश सिंगर के साथ जोड़ा जा रहा है। इस सिंगर का नाम जैस्मिन वालिया है। नताशा और हार्दिक ने एक महीने पहले ही अपने अलग होने की खबरों की पुष्टि की थी। दोनों का एक बेटा अगस्त्य है।

दरअसल हार्दिक इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद ग्रीस में छुट्टियां मना रहे हैं। वहां से उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो एक स्विमिंग पूल के आगे खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो ने हार्दिक की डेटिंग की खबरों को फिर से हवा दे दी है। असल में हार्दिक के वीडियो से दो दिन पहले जैस्मिन ने भी ग्रीस में छुट्टियां मनाने की तस्वीरें पोस्ट की थी। इनमें वो ठीक उसी स्विमिंग पूल के आगे खड़ी दिखाई दे रही थीं जिसके आगे हार्दिक खड़े थे। इस हिसाब से दोनों ने जो फोटोज शेयर की हैं । उनका बैकग्राउंड काफी मिलता जुलता है जिसकी वजह से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। वहीं जैस्मिन ने हार्दिक के वीडियो को लाइक भी किया है। इसके अलावा हार्दिक ने उनकी बिकिनी वाली पोस्ट पर तो रिएक्ट नहीं किया लेकिन उसके पहले के कई पोस्ट लाइक किए हैं।

वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी तुरंत इस पर कमेंट करने लगे। एक ने जैस्मिन की बिकिनी फोटो पर कमेंट किया,”हार्दिक पांड्या और आप एक साथ हैं, नए लव बर्ड्स ग्रीस में आनंद ले रहे हैं।” एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में पूछा, “हार्दिक पांड्या कहां हैं?” जबकि तीसरे ने कमेंट किया, “क्या आप हार्दिक पांड्या को डेट कर रही हैं?”हार्दिक पांड्या और नताशा ने साल 2020 में शादी की थी और 2021 में उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। हालांकि जुलाई 2024 में दोनों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करके अलग होने का फैसला किया। उन्होंने ये भी बताया कि वे अपने बेटे अगस्त्य की को-पेरेंटिंग करेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी