RAIN; छत्‍तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक होगी भारी वर्षा,11 जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट

रायपुर,  मानसूनी तंत्र के चलते अगले चार दिनों में छत्‍तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश जारी रहेगी। विशेषकर सरगुजा व बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में तो अगले तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बलरामपुर व कोरबा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, रायगढ़,सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ व जांजगीर जिले के कुछ क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश के ऊपर स्थित है। साथ ही ऊपरी हवा का च्कर्यी चक्रवाती परिसंचरण 4.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर शिवपुरी, सीधी, रांची और निम्न दाब के केंद्र तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।

रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। रुक रुक कर बारिश होने के कारण मौसम में थोड़ी ठंडकता रही तथा रायपुर का अधिकतम 1.9 डिग्री गिरकर 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में अभी तक की स्थिति में बारिश की काफी अच्छी हुई है और सामान्य से सात प्रतिशत ज्यादा है। अभी अगस्त के बचे हुए दिनों में भी अच्छी बारिश के आसार है। शुक्रवार को कांकेर जिला के दुर्गकोंडल में सर्वाधिक 9 सेमी बारिश हुई। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DOG;आवारा श्वान पर सरकार मेहरबान, प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर

    रायपुर, पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि “पशु जन नियंत्रण (श्वान)” के तहत आवारा श्वानों के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में नगरीय निकायों के…

    FARMING;छत्तीसगढ़ को मिले 104 करोड़ रुपए,डिजिटल क्रॉप सर्वे में 58 हजार युवाओं को मिला रोजगार

    रायपुर, एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे योजना ने राज्य में खेती-किसानी को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ते हुए पारदर्शिता और सटीकता बढ़ाने का कार्य किया है। मोबाइल ऐप…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……