EOW;करोड़ों की संपत्तियों के दस्तावेज की जांच के लिए निलंबित IAS समीर, रानू और सौम्या के परिजनों को समन जारी

रायपुर, आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने कोयला घोटाले में जेल भेजे गए निलंबित आईएएस समीर विश्नोई, आईएएस रानू साहू, और राज्य सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया के परिजनों, रिश्तेदारों और करीबी लोगों को उपस्थिति कराने के लिए समन जारी किया है।

इसमें छापेमारी के दौरान उनके ठिकानों से बरामद किए गए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेजों को जब्त किया गया है। इसमें संपत्तियों का ब्योरा मिला है। इन प्रॉपर्टियों में बेनामी संपत्तियों की जांच करने के लिए सभी से हिसाब मांगा है। इसका सत्यापन करने के बाद जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जांच एजेंसी ने 24 ठिकानों में तलाशी के दौरान करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए हैं। जब्त सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। हिसाब नहीं देने पर उसे जब्त किया जाएगा।

बता दें ईओडब्ल्यू एवं एसीबी ने 16 अगस्त को छत्तीसगढ़ के रायपुर में पांच, दुर्ग में आठ, महासमुंद में तीन, रायगढ़ स्थित दो, कोरबा-गरियाबंद में 1-1, राजस्थान के अनूपगढ़ में दो, कर्नाटक के बेंगलूरू में एक और झारखंड के जमशेदपुर एक स्थान पर दबिश दी थी।

करोड़ों की प्रापर्टी छापेमारी के जद में आने वाले रानू, समीर और सौम्या के परिजन, रिश्तेदारों और करीबी कारोबारियों के ठिकानों से प्रापर्टी के दस्तावेज मिले हैं। इसमें आवासीय एवं कृषि भूमि, फार्म हाउस, मकान सहित अलग-अलग योजनाओं में किए गए निवेश के कागजात शामिल हैं। इनका सत्यापन करने के लिए साक्ष्य मंगवाए गए है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; बाघ खाल तस्करी मामले में पासेवाड़ा रेंजर, डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड निलंबित

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर के बीजापुर जिले में सामने आए बहुचर्चित अंतर्राज्यीय बाघ खाल तस्करी मामले में वन विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। विभाग ने पासेवाड़ा रेंज के…

    CBI; महादेव ऐप सट्टेबाजी घोटाले में सीबीआई ने 72 सटोरियों के खिलाफ दाखिल किए छह आरोप पत्र; मुख्य सरगना नामजद

    नई दिल्ली, देश के सबसे बड़े अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बहुचर्चित महादेव ऐप भ्रष्टाचार और सट्टेबाजी मामले में छह…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’