GOVT;मंत्रालय में आसानी से कर सकेंगे प्रवेश, CM साय ने किया ई-आफिस प्रणाली, स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ

रायपुर. शासकीय कामकाज को पारदर्शी बनाने और व्यवस्थित करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय में ई-आफिस प्रणाली और स्वागतम पोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया. सीएम साय ने मुख्य सचिव को ई ऑफिस प्रणाली के पेज पर शासन के सभी विभागों में ई ऑफिस प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए. बता दें कि ई ऑफिस प्रणाली की शुरुआत पहले सामान्य प्रशासन विभाग में लागू की जा रही है, जिसे क्रमशः सभी विभागों में लागू किया जाएगा.

ई-आफिस प्रणाली और स्वागतम पोर्टल सुशासन के क्षेत्र में राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है. ई-आफिस प्रणाली में आफिस के दस्तावेज डिजिटल किए जाएंगे. दस्तावेज को एक आफिस से दूसरे आफिस में भेजे जाने पर काफी समय लगता है. यह समय बच जाएगा. साथ ही दस्तावेज में हेरफेर किए जाने की आशंका समाप्त हो जाएगी. दस्तावेजों के खोने या गायब होने की दिक्कत नहीं रहेगी. डिजिटल माध्यम में दस्तावेज अधिक सुरक्षित रहेंगे. ई-आफिस सिस्टम आने से फाइलों का तय समय पर निराकरण हो सकेगा. इससे अधिकारियों के कामकाज की मानिटरिंग भी आसान हो सकेगी. आम जनता के लिए भी अपने आवेदनों के निराकरण की स्थिति जानने में आसानी होगी.

मंत्रालय जाने में आम जनता को होगी आसानी

मंत्रालय में प्रवेश के लिए स्वागतम पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन करने पर बिना प्रतीक्षा किए, बिना कतार में लगे, बिना देरी के एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से मिलने के समय की जानकारी मिल जाएगी. इससे आम नागरिकों का काफी समय बच जाएगा. आगंतुकों से संबंधित विवरणों के संधारित हो जाने से मंत्रालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था रखने में भी आसानी होगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TOURISM; छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान, फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की…

    PM HOUSE; नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण, प्रथम कैबिनेट में 18 लाख से अधिक आवासों का संकल्प

    रायपुर, प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास निर्माण का कार्य निरंतर गति से जारी है। उपमुख्यमंत्री…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार