IRRIGATION;किसानों की मांग के अनुरुप बांधों से पानी छोड़ने पर बनी सहमति

0महासमुंद जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में खरीफ फसल सिंचाई हेतु पानी देने सहमत

महासमुंद, आज यहां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में खरीफ फसल के लिए खेतों में पानी देने पर निर्णय लिया गया। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि किसानों की मांग और मौसम को देखते हुए किसानों को पानी देना आवश्यक है। अतः आज शाम से ही खेतों में पानी दिया जाए। इसके लिए जिले के कोडार जलाशय परियोजना, केशवा जलाशय सहित लघु सिंचाई जलाशयों से भी पानी दिया जाएगा।

इसके लिए कोटवार के माध्यम से मुनादी करके किसानों तक जानकारी पहुंचाई जाए। अंतिम छोर तक पानी पहुंचे इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता अजय खरे, समस्त अनुविभागीय अधिकारी, कृषि उप संचालक एफ.आर. कश्यप तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में जिले के वृहद, मध्यम एवं लघु सिंचाई जलाशयों से खरीफ फसल सिंचाई हेतु आवश्यक जल प्रदान करने के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक में निर्देशित किया गया कि नहर में जल प्रवाह के दौरान किसी तरह नहर के तटों को काटकर पानी के उपयोग पर पाबंदी लगाया जाए। यदि कोई तट काटकर पानी ले जाने की कोशिश करते है तो उन पर भी कार्यवाही की जाए। कोशिश हो कि अंतिम छोर तक पानी खेतों तक पहुंचे। नदी के संरक्षण के लिए इसके तट पर बनने वाले किसी भी निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए। इसके लिए जल संसाधन विभाग, राजस्व विभाग के साथ मिलकर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

बांधोंं में जल भराव
  जल संसाधन के मुख्य कार्यपालन अभियंता अजय कुमार खरे ने बताया कि कोडार वृहद परियोजना में जल भराव की क्षमता 149 मि.घ.मी. है। वर्तमान में 63.02 मि.घ.मी. पानी संग्रहित है। जलाशय से प्रथम सिंचाई हेतु 41.12 मि.घ.मी. का उपयोग किया जा सकता है। इससे बायीं व दायी तट नहर से लगभग 49 गांव के 16754 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसी तरह केशवा जलाशय में वर्तमान में 8.36 मि.घ.मी. पानी है। जिसमें से प्रथम सिंचाई हेतु 4.36 मि.घ.मी. जलभराव का उपयोग किया जा सकता है। इससे मुख्य नहर से अनुबंधित 2700 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FARMING; सुशासन तिहार में ध्यानाकर्षण के बाद भी सिंचाई नाली का मरम्मत नहीं , पानी की दरकार

    रायपुर, जल उपभोक्ता संस्था टेकारी के अंतर्गत आने वाले डायरेक्टर आउटलेट से लगभग 80- 90 एकड़ खेतों को सिंचाई पानी पहुंचाने वाले क्षतिग्रस्त क्रासिंग डी सी का बीते मई माह…

    IGKV; कृषि शिक्षा के लिए नहीं मिल रहे छात्र, 396 सीट खाली, अब पीएटी. एवं 12वीं के आधार पर बीएससी.कृषि में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी     

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषक नगर, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पी.ए.टी. एवं कक्षा 12वीं के आधार पर बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी