Biopic; स्‍ट्रगल से लेकर लव स्‍टोरी तक, युवराज सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे उनके जीवन के 5 पहलू !

नई दिल्‍ली,  भारतीय टीम ने साल 2007 में टी20 वर्ल्‍ड कप और 2011 में वनडे विश्‍व कप जीता था। दोनों ही टूर्नामेंट में युवराज सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। वनडे विश्‍व कप में युवराज सिंह प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। टूर्नामेंट के दौरान युवराज सिंह ना सिर्फ विपक्षी टीम से बल्कि खुद से भी जंग लड़ रहे थे।

इस दौरान युवराज कैंसर से जूझ रहे थे। वनडे विश्‍व कप 2011 के बाद युवराज सिंह ने कैंसर से जंग लड़ी और वहां जीत दर्ज की। युवराज के संघर्ष की इस इस कहानी को अब बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। युवराज की बायोपिक को टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार और रवि भगचंदका प्रोड्यूस करेंगे। युवराज की बायोपिक का नाम अभी तय नहीं हुआ है। हालांकि, इस बायोपिक में युवराज सिंह की लव स्‍टोरी से लेकर उनके स्‍ट्रगल तक, 5 पहलुओं को दिखाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि यह 5 पहलू क्‍या-क्‍या हो सकते हैं।

पिता के साथ संबंध

पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगीराज सिंह ने शबनम सिंह से पहली शादी की थी। युवराज सिंह जब छोटे थे तभी योगीराज ने शबनम को तलाक दे दिया था। इसके बाद युवराज के पिता ने पंजाबी एक्‍ट्रेस नीना बुंदेल से शादी की थी। युवराज को क्रिकेटर बनाने में उनके पिता का हाथ है। युवराज सिंह अपने पिता से अलग मां के साथ रहते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्‍प होगा कि फिल्‍म में उनके पिता के साथ कैसे संबंध दिखाए जाएंगे।

डोमेस्टिक करियर

युवराज सिंह का शुरुआती करियर काफी स्‍टाइलिश रहा। वह पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते थे। घरेलू क्रिकेट में युवराज सिंह एक बड़ा नाम थे। उन्‍होंने 3 अक्‍टूबर, 2000 को इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था।

एक ओवर में 6 छक्‍के

टी20 वर्ल्‍ड कप 2007 में युवराज सिंह एक बाद फिर छा गए। इंग्‍लैंड के खिलाफ उन्‍होंने स्‍टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर 6 छक्‍के जड़ दिए। इतना ही नहीं उन्‍होंने 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। मूवी में युवराज के 6 छक्‍के जरूर नजर आ सकते हैं।

कैंसर से लड़ी जंग

वनडे विश्‍व कप 2011 में युवराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्‍होंने 9 मैच की 8 पारियों में 362 रन बनाए थे। गेंदबाजी में उन्‍होंने 9 मुकाबलों में 15 शिकार किए थे। उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। युवराज ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था। इस दौरान उनके मुंह से खून निकलने लगा था। उनको मैदान पर खून की उल्टियां हुई थीं। इसके बाद उन्‍होंने कैंसर से जंग लड़ी और इलाज कराने के लिए विदेश गए। कैंसर से जंग जीतने के बाद युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी भी की।

हेजल कीच से शादी

युवराज सिंह ने बॉलीवुड एक्‍ट्रेस हेजल कीच को अपना जीवनसाथी चुना। हालांकि, उनके लिए हेजल कीच से शादी जरा भी आसान नहीं थी। यूवी को हेजल के साथ डेट पर जाने के लिए करीब 3 साल तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि, बाद में दोनों की मुलाकात होनी लगी। युवराज ने हेजल को शादी के लिए प्रपोज किया और वह मान गईं। इसके बाद दोनों ने 2016 में शादी कर ली थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; सूर्यकुमार यादव से छीनी गई टी20 टीम की कप्तानी, अगले 24 घंटे में मिलेगा भारत को नया कप्तान !

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट जगत से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. अपनी नेतृत्व में भारत को घरेलू मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के सिर्फ तीन महीने बाद ही…

    IPL; ये आरसीबी का युग है, लगातार दूसरी बार बनी आईपीएल चैंपियन, विराट की ऐतिहासिक पारी

    अहमदाबाद, एक दौर था जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को ‘चोकर्स’ कहा जाता था. टीम को अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के लिए 17 साल का इंतजार करना पड़ा था. मगर…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…