तकनीकी शिक्षण संस्थाओं की हालत खस्ता;कई संस्थान वित्तीय संकट में,संचय निधि के 2.76 करोड़ दबाए, ऐसे कॉलेजों की संबद्धता समाप्त होगी

रायपुर, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों ने संचय निधि की करीब 2.76 करोड़ रुपए की राशि दबा रखी है। विश्वविद्यालय लगातार इसे लेकर नोटिस भी जारी कर रहा है, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया है। 8 इंजीनियरिंग और 2 पॉलीटेक्निक कॉलेज ने नोटिस मिलने के 6 महीने बाद भी संचय निधि जमा नहीं की है। इन्हें अंतिम नोटिस जारी करने की तैयारी प्रबंधन ने की है।

इसके बाद भी संचय निधि की राशि जमा नहीं करेंगे तो इनकी संबद्धता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि संचयनिधि जमा नहीं करने वाले एक महाविद्यालय के संचालक ने संस्था नहीं चलाने और उसे बंद करने के लिए विवि को चिट्ठी लिखी है। कुलसचिव डॉ. केके वर्मा ने बताया कि शिक्षा सत्र 2021-22 में कोरोना की वजह से छूट दी गई थी। वहीं कुछ कॉलेज संचालक न्यायालय चले गए थे।

इन कॉलेजों ने जमा नहीं किया संबद्धता शुल्क
लगातार नोटिस के बाद भी संचय निधि जमा नहीं करने वाले इंजीनियरिंग कॉलेजों में श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी खपरी दुर्ग, अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट सोमनी राजनांदगांव, सीएसआईटी पर्रीनाला राजनांदगांव, युगांतर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट राजनांदगांव, एमएम कॉलेज लखोली रायपुर, प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी कॉलेज मुर्रा तिल्दा, टैगोर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट बिलासपुर, दिशा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी रायपुर, आईबीटी कॉलेज ऑफ डिप्लोमा इंजीनियरिंग भिलाई और आयुष कॉलेज ऑफ पॉलीटेक्निक बिलासपुर शामिल हैं।

60 फीसदी राशि जमा करने वालों को भी नोटिस
पिछले शिक्षा सत्र के दौरान संचय निधि की सिर्फ 60 फीसदी राशि जमा करने वाली संस्थाओं में 20 फार्मेसी कॉलेज, 11 इंजीनियरिंग कॉलेज और 1 पॉलीटेक्निक कॉलेज शामिल हैं। पिछले शिक्षा सत्र के दौरान सीएसवीटीयू से संबद्ध सभी 40 फार्मेसी कॉलेजों ने संचय निधि जमा नहीं की थी। नोटिस के बाद 20 संस्थाओं ने शुल्क जमा किया, वहीं 20 संस्थाओं ने 60 फीसदी ही राशि जमा की। इसी तरह 26 इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में से 18 ने शुल्क जमा नहीं किया था।

  • Related Posts

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    रायपुर, राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों में बीई, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी एवं डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी (पीईटी) में प्रवेश के लिए व्यापमं द्वारा 14 मई को…

    UGC; देश की इन 32 यूनिवर्सिटियों को यूजीसी ने बताया फर्जी, कहीं आप एडमिशन लेकर फंस तो नहीं गए?

    0 दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ में एक भी नहीं नईदिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा किया…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर