HEADLINES; धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल में खटपट का कारण यह तो नहीं…………..

नई दिल्ली. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उनकी नीजि जिंदगी में इस समय भूचाल आया हुआ है. उनकी और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की तलाक की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने एक दूसरे को इंस्‍ट्राग्राम से अनफॉलो भी कर दिया है. इसी बीच धनश्री की एक फोटो चर्चा में आ गई है, जिसमें वह तीक उतेकर संग नजर आ रही हैं.

जाने माने कोरियोग्राफर प्रतीक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इन अफवाहों पर नाराजगी जताई और कहा कि इन अफवाहों में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है. अपनी इस पोस्ट के साथ उन्होंने कहा है कि सभी से आग्रह किया कि सिर्फ एक वायरल तस्वीर के आधार पर किसी भी तरह की बात को हवा नहीं देनी चाहिए.

वायरल हो रहा प्रतीक उतेकर का पोस्ट
कोरियोग्राफर प्रतीक की एक पोस्ट इस वक्त काफी वायरल हो रही हैं. अपनी इस पोस्ट उन्होंने लिखा, ‘दुनिया बहुत फ्री है कहानियां बनाने और सिर्फ एक तस्वीर देखकर कमेंट और डीएम करने के लिए… बड़े हो जाओ दोस्तों. प्रतीक और धनश्री की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजीस से वायरल हो रही है, जिसमें दोनों को एक-दूसरे के साथ गर्मजोशी से गले मिलते देखा गया. इस फोटो ने नेटिजंस को चौंका दिया, और कई लोग सोचने लगे कि क्या धनश्री और प्रतीक डेटिंग कर रहे हैं.

मुंबई में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ युजवेंद्र चहल

इधर धनश्री वर्मा से तलाक की अफवाहों के बीच क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को हाल ही में मुंबई में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया. दोनों का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में युजवेंद्र को बैगी गी लाइट ब्लू जींस के साथ एक कैजुअल व्हाइट ओवरसाइज़्ड टी-शर्ट में देखा जा सकता है. जबकि मिस्ट्री गर्ल गहरे हरे रंग की ओवरसाइज़्ड स्वेटशर्ट में दिख रही हैं. कैमरे को देख युजवेंद्र अपना चेहरा छुपाते भी नजर आए. इसके बाद वह तेजी से चलती हुए एक गाड़ी में भी दिखाई दिए.बॉलीटेली बज नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि यजुवेंद्र चहल मुंबई के एक होटल के एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर एक लड़की के साथ हैं. यह लड़की कौन इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है. पोर्टल का दावा है कि जब चहल को लड़की के साथ स्पॉट किया गया, तो वह अपना चेहरा छिपा रहे थे.

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच हो रहा टकराव
इस फोटो ने सामने आते ही लोगों का ध्यान खींचा क्योंकि धनश्री के क्रिकेटर-पति युजवेंद्र चहल से अलग होने की अफवाहें भी काफी समय से सामने आ रही हैं. उनके तलाक की अफवाहें तब सुर्खियों में आईं जब फैंस ने देखा कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. युजवेंद्र ने अपने अकाउंट से धनश्री के साथ सभी तस्वीरें भी हटा दी हैं, जबकि धनश्री के अकाउंट पर अभी भी कुछ तस्वीरें हैं.

बता दें कि साल 2022 में भी, धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ‘चहल’ सरनेम हटा दिया था, जिससे उनके रिश्ते में हो रही खटपट का लोगों ने अंदाजा लगया था. उसी समय, चहल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रहस्यमय फोटो पोस्ट की, जिससे फैंस कयास लगाने लगे. इस फोटो में एक कोट था जिसमें लिखा था, ‘नई जिंदगी लोड हो रही है. इस पोस्ट का समय और धनश्री के सरनेम हटाने के फैसले ने नेटजंस को हैरान कर दिया था.

  • Related Posts

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने की समीक्षा रायपुर, स्वदेश दर्शन योजना के तहत लगभग 146 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे भोरमदेव…

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    हिंदुस्तान में जब निजी चैनल्स नहीं थे तब मनोरंजन का घरेलू साधन दूरदर्शन हुआ करता था। 1986 के साल में एक धारावाहिक मालगुडी डेज़ ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर