ELECTION;नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना 15 फरवरी को, 72.48 % रहा राज्य में औसत मतदान

* 173 नगरीय निकायों के लिए संपन्न हुआ मतदान

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी  समय अनुसूची कार्यक्रम के अनुसार नगरपालिका निर्वाचन 2025 निर्धारित तिथि 11 फरवरी 2025 को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान हुआ। प्रदेश के 10 नगरपालिक निगम, 49 नगरपालिका परिषद् एवं 114 नगरपंचायतों  सहित 173 नगरीय निकायों के लिए एक चरण में चुनाव हुआ. नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु मतदाताओं की कुल संख्या 44 लाख 75 हज़ार 703 है. जिसमें से सभी जिलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार राज्य में औसत मतदान कुल 72.48% रहा। मतगणना 15 फरवरी 2025 को की जएगी।

नगरपालिका आम निर्वाचन मतदान मशीन  ईवीएम से कराया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि मतदान के दौरान 12 हज़ार 500 कंट्रोल यूनिट तथा 22 हज़ार 650 बैलेट यूनिट उपयोग में लाये गये।  राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बसना जिला-महासमुंद में अध्यक्ष पद अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए। तथा आम निर्वाचन में कुल 31 एवं उप निर्वाचन में 02 पार्षद पद के अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

 निर्वाचन के दौरान जिला – खैरागढ़- छुईखदान – गण्डई में 01, जिला-गरियाबंद में 01, जिला- जांजगीर चांपा में 03, जिला-दंतेवाड़ा में 05, जिला-महासमुंद में 03, जिला-बलरामपुर-रामानुजगंज में  03, जिला-सूरजपुर में 05 एवं जिला- मुंगेली से 02 में मतदान मशीन खराब होने के कारण बदलने की सूचना प्राप्त हुई। आदर्श आचरण संहिता उल्लंघन पर आयोग द्वारा 160 विभिन्न शिकायतों पर कार्रवाई की गई। समस्त जिलों में औसत मतदान प्रतिशत 72.48 रहा तथा सभी क्षेत्रों में मतदान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई।

निर्वाचन में लगे मतदान कर्मियों (महिला-पुरूष) से निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र (EDB) कुल 7 हज़ार 879 प्राप्त हुए। मतदान शांतिपूर्वकएवं सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। देर शाम तक कुछ मतदान केन्द्रों में लम्बीलाईन लगे रहने की सूचना प्राप्त हुई।  राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह द्वारा इस निर्वाचन में लगे समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस, राजनीतिक दलों,अभ्यर्थियों एवं मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    RDA; अब पिरदा-तुलसी में आरडीए की नई टाउनशिप, 879 भू-स्वामियों को 40 प्रतिशत विकसित जमीन

    रायपुर, कमल विहार योजना के दौरान आई वित्तीय अड़चनों और कर्ज के संकट से सफलतापूर्वक उबरने के बाद रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। नवा…

    ELECTRICITY; अब अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा से सीधे रोशन होगी राजधानी रायपुर, उरला, सिलतरा एवं मेटल पार्क के औद्योगिक क्षेत्रों को भी मिलेगा लाभ

    0 राजधानी के सप्लाई ग्रिड से भी जोड़ा गया मड़वा संयंत्र, 400 के.वी. रायता उपकेंद्र से दलदलसिवनी तक 220 के.वी. अति उच्च दाब डबल सर्किट लाइन हुई चालू रायपुर, छत्तीसगढ़…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार