IPL; पंजाब ने KKR को 7 रन से हराया, अर्शदीप ने चटकाए 3 विकेट

मोहाली, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीजन का पहला डबल हेडर मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मोहाली में खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब ने कोलकाता को 7 रनों से हरा दिया। डकवर्थ लुईस नियम के तहत पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया। PBKS द्वारा दी गई 192 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गई, लेकिन जब 4 ओवर बाकी थे तो बारिश शुरू हो गई। इस कारण डकवर्थ लुईस नियम के तहत पंजाब को विजेता घोषित कर दिया गया। भानुका राजपक्षे और अर्शदीप सिंह पंजाब की जीते हीरो रहे। राजपक्षे ने अर्धशतक जमाया जबकि अर्शदीप ने तीन विकेट लिए।

192 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब रही। केकेआर ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। मनदीप सिंह, अनुकूल रॉय और रिंकू सिंह दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच लगे। गुरबाज ओपनिंग करने उतरे, लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना सके। 22 रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश अय्यर ने 28 गेंदों में 34 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्का और तीन चौके लगाए। नीतीश राणा ने 24 रन का योगदान दिया। कोलकाता की ओर से ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 35 रनों का योगदान दिया। रसेल ने 19 बॉल पर दो छक्कों और तीन चौके जड़े। शार्दुल ठाकुर 8 रन और सुनील नारायण 7 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब के लिए अर्शदीप ने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए। सैम करन, नाथन, सिंकदर रजा और चाहर ने एक-एक विकेट लिया।

  • Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति