MOU;वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी से शैक्षणिक और रिसर्च सहयोग ले सकेंगे रायपुर NIT के छात्र

0एनआईटी रायपुर और वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी यूएसए के बीच अकादमिक सहयोग हेतु एमओयू

रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग और अनुसंधान के नए अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर और वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी, यूएसए के बीच विगत दिनों एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते का मुख्य उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक और रिसर्च सहयोग को सशक्त बनाना है। इसके तहत अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी छात्रों के स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम, दोनों विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों, शिक्षकों, शोध सामग्री और दस्तावेजों का आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं में समन्वय तथा नई विकसित तकनीकों के व्यवसायीकरण में आपसी सहयोग पर कार्य किया जाएगा ।

यह समझौता दोनों संस्थानों की शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह एमओयू तीन वर्षों के लिए वैध रहेगा और इस साझेदारी से दोनों संस्थानों के छात्र, संकाय सदस्य और शोधकर्ता लाभान्वित होंगे, जिससे वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक और शोध सहयोग को नई दिशा मिलेगी। 

  • Related Posts

    CONVOCATION; आईआईटी भिलाई छठा दीक्षांत समारोह 24 अक्टूबर को, 313 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएंगी उपाधियां

    0 नीति आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. विजय कुमार सारस्वत मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल रायपुर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई अपने स्थाई परिसर स्थित नालंदा हॉल में…

    NIT; अशोक कुमार गुप्ता ने एनआईटी रायपुर के कुलसचिव का कार्यभार संभाला

    रायपुर, अशोक कुमार गुप्ता ने 16 अक्टूबर, 2026 से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) के पद का कार्यभार ग्रहण किया है। वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच