FARMER;बस्तर में नकदी का संकट खत्म, किसानों को धान का नकद भुगतान शुरु

जगदलपुर , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जगदलपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों को धान के समर्थन मूल्य का भुगतान करने में आ रही अस्थायी नकदी समस्या का समाधान कर लिया गया है। सहकारी बैंकों में यह समस्या एसबीआई चेस्ट से नगद राशि की अनुपलब्धता के कारण उत्पन्न हुई थी। वर्तमान में यह समस्या हल हो गई है और किसानों को बैंकों से राशि का भुगतान किया जा रहा है।

बैंक प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। वर्तमान में नकदी की कोई कमी नहीं है, और किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार भुगतान किया जा रहा है। साथ ही, भविष्य में ऐसी समस्या न हो, इसके लिए सतत निगरानी रखी जा रही है।

जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि कोंडागांव जिले में एसबीआई चेस्ट से प्रतिदिन लगभग 3 करोड़ रुपये की नकदी की आवश्यकता होती है, जिसे सहकारी बैंक की पांच शाखाओं में वितरित किया जाता है, किन्तु, 24 और 25 फरवरी को एसबीआई चेस्ट से राशि नहीं मिल पाई, जिसके कारण नकदी का अस्थायी कठिनाई उत्पन्न हुई। नकदी संकट को दूर करने के लिए जिला सहकारी बैंक, जगदलपुर ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रतिदिन 3 करोड़ रुपये की आपूर्ति कोंडागांव के लिए सुनिश्चित की, परंतु राशि के पहुंचने में थोड़ा विलंब हुआ, लेकिन अंततः किसानों को उनकी राशि का भुगतान कर दिया गया। भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने, इसके लिए एसबीआई चेस्ट में पर्याप्त राशि की उपलब्धता बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबंध का आग्रह किया गया है।

जगदलपुर संभाग के अन्य जिलों में भी प्रतिदिन लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये की नकदी की आवश्यकता होती है, जिसे विभिन्न बैंकों, विशेष रूप से एसबीआई की मदद से शाखाओं को भेजा जाता है। बैंक ने स्पष्ट किया कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप नकदी आहरण की सुविधा दी जा रही है।

  • Related Posts

    IGKV; सीएम साय बोले- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें,युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद

    500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का किया अवलोकन* रायपुर, छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा प्रयास है…

    FARMING; राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए। 28 और 29 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर