POLITICS; व्हाइट हाउस में बैठक के बीच जेलेंस्की पर भड़के ट्रंप, कहा तीसरे विश्व युद्ध का जुआ मत खेलिए

वाशिंगटन, एजेंसी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन-रूस युद्ध समाप्त करने को लेकर गंभीर हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले ही यह उनके ऐजेंडे में है. इसी को लेकर वह व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक की. बैठक का एक और उद्देश्य खनिज सौदा भी था. हालांकि यह बैठक जुबानी जंग में तब्दील हो गई. इसके नतीजे के रूप में दोनों राष्ट्रपति ने संयुक्त रूप से मीडिया को भी संबोधित नहीं किया. ट्रंप ने जेलेस्की पर अमेरिका का अपमान करने का आरोप लगाया. साथ ही साफ साफ कहा कि आप तीसरे विश्व युद्ध का जुआ मत खेलिए.

बैठक में बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच समझौते को लेकर चर्चा शुरू हुई. ट्रंप ने जेलेस्की को समझौते को लेकर कहा. इसपर जेलेस्की तैयार नहीं हुए. उन्होंने कहा कि आप पुतिन की भाषा बोल रहे हैं. इसपर ट्रंप भड़क गए. नौबत यहां तक पहुंच गई कि उपराष्ट्रपति वेंस को बीच-बचाव करना पड़ा. बातचीत के क्रम में ट्रंप ने जेलेंस्की पर खनिज डील को लेकर चर्चा शुरू की. इसपर जेलेंस्की ने यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी की मांग की. इस मुद्दे पर ट्रंप नरम पड़ गए. कहा जा रहा है कि अमेरिका यूक्रेन में अपने सैनिकों को भेजने के मूड में नहीं है.

ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि वह शांति बनाना चाहते हैं. वह यूक्रेन में रक्तपात रोकना चाहते हैं. यूक्रेनी लोग मर रहे हैं. वहां सैकड़ों हजारों सैनिकों की मौत हो रही है. अब मौतों को रोकने का समय आ गया है. ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि वह चाहते हैं कि युद्ध तुरंत समाप्त हो.इसके साथ ही उन्होंने खनिज सौदे का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि वह इसके लिए वह बस एक सौदा करना चाहते हैं. अगर सौदा हो जाता है, तो अच्छा है. वैसे भी यूक्रेन को लड़ाई रोकनी होगी, मौत को रोकना होगा. ट्रंप ने कहा कि जेलेस्की को तत्काल युद्ध विराम करना चाहिए. युद्ध विराम तुरंत हो सकता है. उन्होंने साफ किया कि युद्ध समाप्त करने के लिए जेलेस्की को एक समझौते पर हस्ताक्षर करना होगा.

इस पर जेलेंस्की ने कहा कि आप पुतिन की भाषा बोल रहे हैं और रूस का साथ दे रहे हैं. इस बात पर ट्रंप भड़क गए. उन्होंने कहा कि जेलेंस्की को पुतिन के बारे में नाकारात्मक बोलने की जरूत नहीं है. वह किसी देश का साथ नहीं दे रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन अमेरिकी हथियारों के बल पर युद्ध में टिका है. जेलेंस्की के बारे में कहा कि वह शांति नहीं चाहते. ट्रंप ने जेलेस्की पर अमेरिका का अपमान करने का आरोप लगाया. साथ ही साफ साफ कहा कि आप तीसरे विश्व युद्ध का जुआ मत खेलिए.

  • Related Posts

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    WILD LIFE ; उडीसा के माहौल में तेजी से ढल रहे विदेशी मेहमान ओरंगुटान, मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा डीएनए टेस्ट

    0 दक्षिणपूर्वी एशियाई द्वीप समूह बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं भुवनेश्वर, ओडिशा में रेस्क्यू कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के ओरंगुटान राज्य की जलवायु और वातावरण…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा