पैसों के लालच में कलियुगी बेटों ने बुजुर्ग पिता को पीट-पीट कर मार डाला

महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के पिथौरा थाना के समीप के ग्राम कौड़िया में पैसों के लालच में बेटों ने ही बुजुर्ग पिता का कत्ल कर दिया. दोनों आरोपी अब पिथौरा पुलिस की गिरफ्त में हैं. ग्राम कौड़िया निवासी दो भाइयों द्वारा पुलिस को अपने पिता के फांसी लगने की सूचना दी थी. परन्तु घटनास्थल एवम शव देखकर प्रथम दृष्टया हत्या का अपराध होने के शक में ज़ब पुलिस ने सूचना देने वाले भाइयों से ही कड़ाई से पूछताछ की. तब हत्या को आत्महत्या का रूप देने वाले भाई अपने पिता के हत्यारे निकले. बहरहाल दोनों आरोपी अब पिथौरा पुलिस की गिरफ्त में हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुरुषोत्तम यादव पिता मंगलु यादव उम्र 26 वर्ष निवासी कोडिया पारा ने पुलिस को सूचना दी कि इसके पिता मंगलु यादव पिता मोहन यादव उम्र 70 वर्ष निवासी कोरिया पारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए हैं. प्रार्थी की सूचना पर थाना पिथौरा में मर्ग कायम कर जांच प्रारम्भ की गई.

स्थानीय एसडीओपी पिथौरा प्रेम साहू के मार्गदर्शन में थाना पिथौरा के निरीक्षक शिवानन्द तिवारी एवं थाना स्टाफ द्वारा घटना की सभी बिंदुओं पर जांच की गई . जांच के दौरान घटनास्थल पर ही मृतक के शव का पंचनामा करने पर पता लगा कि मृतक के सिर कान नाक गला में कई जगह चोट के निशान है. 

आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ एवं मृतक के शव का पिथौरा हॉस्पिटल के डाक्टरों की टीम द्वारा पीएम रिपोर्ट पर मृतक की मृत्यु गला घोट कर हत्या करने से होना बताया गया.  जिस पर संदेही पुरुषोत्तम यादव पिता मंगलु यादव उम्र 26 वर्ष इसके बड़े भाई जगदीश यादव उम्र 35 वर्ष से पूछताछ किया गया. कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पूर्व इसके पिताजी अपना दो एकड़ खेत 26लाख रूपया में बेचे हैं और इन लोगों को कुछ भी नहीं दिए जिसके कारण घर में आपसी वाद विवाद चल रहा था.

दिनांक 31/3/ 2023 को मृतक मंगलु यादव ने अपनी पत्नी सुशीला यादव से मारपीट की थी  और कल शाम को पुरुषोत्तम यादव की पत्नी एवं उसकी भाभी रुकमणी यादव से भी गाली गलौज किया था. इसी कारण जगदीश एवं पुरुषोत्तम यादव ने दिनांक 1/4/23 की रात मृतक मंगलू यादव को हाथ मुक्का लात एवं डण्डा से मारपीट कर उसके बेहोश होने पर प्लास्टिक रस्सी से उसका गला घोट कर उसे मार डाला; सम्पूर्ण जांच के बादआरोपी जगदीश यादव पिता मंगलू यादव,55, पुरुषोत्तम यादव पिता मंगलू यादव(28) के विरुद्ध  अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियोंकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा एवं प्लास्टिक रस्सी जब्त  कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

  • Related Posts

    MINING; सिपाही की पिटाई कर रेत भरी गाडी लेकर भागने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन मालिक की तलाश जारी

    0 अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी अंबिकापुर, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों की लूट, अवैध कारोबार तथा शासकीय कार्य…

    ED; अब ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री! नव्या मलिक की संपत्तियों की होगी जांच, 850 लोगों का नाम सामने आया था, पुलिस से मांगी केस डायरी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन और अवैध तरीके से पैसे के लेन-देन के मामले…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’