TERROR;हाफिज सईद के करीबी आतंकी अबू कताल की पाकिस्तान में हत्या, कश्मीर में कई हमलों में रहा संलिप्त

इस्लामाबाद, पाकिस्तान में हाफिज सईद के करीबी और कश्मीर में कई हमलों में संलिप्त रहे लश्कर ए तैयबा के आतंकी अबू कताल की हत्या कर दी गई। वारदात शनिवार रात 8 बजे की बताई जाती है। कताल भारत के रियासी हमले का मास्टरमाइंड था। हत्या के पीछे किसका हाथ है, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक झेलम जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर कताल की हत्या कर दी। वह मुंबई 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईजद का करीबी था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मुताबिक अबू कताल 2002-03 में भारत आया था और यहां कश्मीर के पुंछ-राजौरी इलाके में सक्रिय रहा। 

इसके अलावा नौ जून को रियासी में तीर्थयात्रियों कर बस हुए हमले में उसकी अहम भूमिका थी। इस हमले की चार्जशीट में एनआईए ने दावा किया था कि हमले का मकसद पूरी तरह से देशभर से शिवखोड़ी व वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं में खौफ पैदा करना था। यहीं नहीं, आतंकी स्थानीय लोगों में भी भय पैदा करना चाहते थे। क्योंकि बस में सवार यात्री मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लौटे थे। 

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के दिन हुआ था हमला
9 जून 2024 को हुए इस हमले में 9 यात्रियों की मौत और 41 घायल हो गए। जिस दिन हमला हुआ था। उसी दिन केंद्र में नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले रहे थे। एक तरफ मोदी का शपथ समारोह चल रहा था तो दूसरी तरफ आतंकियों ने बस पर अंधाधुंध गोलीबारी की।बस चालक के सिर पर गोली लगने से वह नियंत्रण खो बैठा और बस गहरी खाई में जा गिरी थी। खाई में बस गिरने के बाद भी आतंकी गोलियां बरसाते रहे। मामले की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंपी थी। 

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा