ACCIDENT;कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत,3 दोस्तों की मौत,गांव में पसरा सन्नाटा

कोरबा, सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत होने से इलाके में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक, तीनों दोस्त बाइक में सवार होकर जा रहे थे, तभी कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मौके पर ही बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। यह घटना जटगा चौकी के खोडरी के पास की है।

बताया गया कि कार और बाइक में जोरदार टक्कर होने से तीनों दोस्त बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं अस्पताल पहुंचने से पहले तीनों की मौत हो गई। हादसा जटगा चौकी के खोडरी के पास हुआ है। प्रत्याक्षदर्शियों के अनुसार कार और बाइक की स्पीड काफी अधिक थी। वहीं आमने-सामने की टक्कर में तीनों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि तीनों बचपन के दोस्त थे। होली के अगले दिन सुबह वे किसी काम से बरबसपुर से जटगा की तरफ जा रहे थे। तभी यह घटना हुई। कार चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है। मृतकों में की पहचान बरबसपुर स्कूल बस्ती निवासी ननकू उर्फ अखलेश्वर (18), आदित्य धोबी (21) और सूरज कंवर (21) के रूप में हुई है। पुलिस शव बरामद कर पीएम के अस्पताल भेज दिया है। इधर घर में जवान बेटे की मौत की खबर से परिवार वालों का रो—रो कर बुरा हाल है।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा