CRIME;‘शादी नहीं की तो बदनाम कर दूंगा…’, यूथ कांग्रेस नेता की धमकी पर पुलिस ने दर्ज की FIR

रायपुर, राजधानी रायपुर में यूथ कांग्रेस के नेता सार्थक शर्मा पर एक युवती से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 78, 74 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता के मुताबिक, उसकी पहचान 2018 से सार्थक शर्मा से थी। एक धार्मिक गुरु से जुड़े होने के कारण वह अक्सर उसके घर आता-जाता था और परिवार से भी घनिष्ठ संबंध बना लिए थे। लेकिन 2020 के बाद उसने बातचीत बंद कर दी। इसके बाद से आरोपी लगातार उस पर शादी का दबाव बना रहा था और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था।

पीड़िता ने बताया कि जब वह कॉलेज से लौट रही थी, तब सार्थक ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया और गलत तरीके से छूने लगा। विरोध करने पर उसने धमकी दी कि अगर बात नहीं मानी तो उसकी शादी नहीं होने देगा और समाज में बदनाम कर देगा। यही नहीं, आरोपी ने उसकी फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी।डीडी नगर थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की संभावना है।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा