FILMS;फिल्म ‘सिकंदर’ में सलमान खान और नकाश अज़ीज़ के रीयूनियन सॉन्ग ‘ज़ोहरा जबीं’ ने फैन्स को किया झूमने पर मजबूर

मुंबई, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर ईद पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर के साथ जो इस खास दिन पर रिलीज हो रही है. और ऐसे में अब जब इस फिल्म को लेकर लोगों और फैन्स का उत्साह पहले से ही आसमान छू रहा है,  इसे और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने हाल में फिल्म का पहला गाना जोहरा जबीं रिलीज किया.

इस गाने में सलमान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आई हैं. वहीं गाने को नकाश अज़ीज़ ने गाया हैं, जो ‘बजरंगी भाईजान’ के हिट सॉन्ग ‘सेल्फी ले ले रे’ और ‘भारत’ के ‘स्लो मोशन’ के बाद सलमान के साथ उनका एक और ब्लॉकबस्टर सहयोग है. ये एक परफेक्ट फेस्टिव ट्रैक भी है जो सेलिब्रेशन के मूड को एकदम सेट करता है. गाने में सलमान खान का डांस और नक्श के वोकल्स के बीच तालमेल कमाल का है.

इस गाने के बारे में बात करते हुए नकाश कहते हैं, “सलमान भाई के लिए प्लेबैक करना हमेशा एक सम्मान की बात होती है. हमारे सभी सहयोग चार्टबस्टर रहे हैं, और जोहरा जबीं को मिल रहा रिएक्शन भी बहुत रोमांचकारी है. यह गाना आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा और फेस्टिव सीजन के लिए यह एकदम परफेक्ट गाना है. सलमान भाई और रश्मिका की केमिस्ट्री इसे नेक्स्ट लेवल पर ले जाती है.”

इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया हैं और बोल समीर अंजान ने लिखे हैं. जबकि नकाश के साथ, देव नेगी और मेलो डी ने मिलकर इसे अपनी आवाज दी हैं. आपको बता दें, सिकंदर सलमान, रश्मिका का एक साथ पहला प्रोजेक्ट हैं, साथ ही फिल्म के निर्देशक ए आर मुरुगादॉस एक साथ भी सलमान पहली बार काम कर रहे हैं. फिल्म के टीजर को मिले जबरदस्त रिएक्शन के बाद अब जोहरा जबीं को मिल रहे प्यार ने ईद 2025 के लिए फिल्म रिलीज की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.

  • Related Posts

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    नायिका और अभिनेत्री में क्या फर्क है? आम भाषा में दोनों में कोई अंतर नहीं दिखता है। नायिका हमेशा नायक की होती है।अभिनेत्री, अभिनय का सामर्थ्य रखती है याने अभिनेत्री…

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    नईदिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल को लेकर फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि यह टाइटल समाज के एक वर्ग को बदनाम…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश