RAILWAY;बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में ट्रैफिक कम पावर ब्लाक से रद्द यात्री गाड़ियों का पुन: परिचालन, रात को मोवा रेलवे अंडरब्रिज बंद

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रायपुर रेल मंडल के बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में ट्रैफिक कम पावर ब्लाक के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों को रद्द करने की घोषणा की गयी थी । इन सभी यात्री गाड़ियों का पुन: परिचालन किया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी लांचिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा । इस कार्य के लिए 19 मार्च, 2025 को डाउन लाइन में 03 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाने की घोषणा की गयी थी। इन सभी रद्द की कुछ यात्री गाड़ियों का पुन: परिचालन किया जा रहा है ।

*पुन: परिचालन होने वाली गाडियां

1) दिनांक 19 मार्च 2025 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ।
2) दिनांक 19 मार्च 2025 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ।
3) दिनांक 19 मार्च 2025 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु पैसेंजर ।
4) दिनांक 19 मार्च 2025 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु पैसेंजर ।
*बीच में समाप्त होने वाली गाडियां का पुन: परिचालन
01)   दिनांक 19 मार्च 2025 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी की घोषणा की गयी थी ।
02)  दिनांक 19 मार्च 2025 को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी । इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी की घोषणा की गयी थी ।  दोनों गाड़ियो का पुन: परिचालन किया जा रहा है ।

पुताई कार्य करने हेतु रात्रि 10 बजे से सुबह 05 बजे तक मोवा रेलवे अंडरब्रिज बंद

दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे, रायपुर मंडल द्वारा मोवा रेलवे अंडरब्रिज में पुताई कार्य करने हेतु गाड़ियों की आवाजाही को रात्रि 10 बजे से सुबह 05 बजे तक 18 मार्च 2025 से 25 मार्च 2025 तक प्रतिबंधित रहेगा। इसकी अनुमति कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा प्रदत हैं। इस अंडरब्रिज से आवागमन करने वाले वाहनों को प्रतिबंधित करने से मोवा ओवरब्रिज के आगे से यूटर्न कर उपलब्ध मार्ग से आवागमन कर सकते है, वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है।

  • Related Posts

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा