ANACONDA;अमेजन के जंगलों में मिला धरती का सबसे लंबा एनाकोंडा,लंबाई जानकर उड़ जाएंगे होश

क्वीटो, एनाकोंडा का नाम सुनते ही दिमाग में पहली तस्वीर विशालकाय प्रजाति के सांप की बनती है। लेकिन एनाकोंडा में भी कई प्रजातिया हैं, जो वैज्ञानिकों को हैरान करती रही हैं। ऐसी ही एक खोज ने शोधकर्ताओं को आश्चर्यचकित कर दिया, जब उन्हें इक्वाडोर के घने जंगलों में विशाल एनाकोंडा की नई प्रजाति का पता चला। नेशनल ज्योग्राफिक के लिए अभियान पर निकले वैज्ञानिकों ने एनाकोंडा की एक नई प्रजाति की खोज की है। इस विशालकाय सांप को टीम ने बामेनो क्षेत्र में प्रोफेसर ब्रायन फ्राई के नेतृत्व में खोजा गया। इस एनाकोंडा की खोज को नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर दिखाया जाएगा।

अब तक का सबसे लंबा एनाकोंडा

नॉर्दर्न ग्रीन एनाकोंडा (यूनेक्टेस अकायमा) नामक यह सांप 20 फीट से अधिक लंबा हो सकता है, जो एनाकोंडा के पिछले रेकॉर्ड को पार कर गया है। खोज को विल स्मिथ के साथ पोल टू पोल फिल्मांकन के दौरान हुई। जिस इलाके में सांप को खोजा गया, वह बैहुआरी वाओरानी क्षेत्र में स्थित है। यह एक सुदूर इलाका है, जहां शायद ही कभी खोज की गई है।

10 दिनों तक जंगल में घूमी टीम

स्थानीय समुदाय का मानना है कि ये एनाकोंडा दुनिया के सबसे बड़े हैं। शोधकर्ताओं और वाओरानी शिकारियों ने 10 दिनों तक जंगल की खोज की। इस दौरान टीम सांप की तलाश में डोंगी से नदियों के बीच से होकर गुजरी। उन्होंने कई नमूने पकड़े, जिनमें से एक 20.7 फीट लंबा था। कुछ वाओरानी का दावा है कि इस क्षेत्र में एनाकोंडा 24 फीट से भी अधिक बड़े होते हैं। अगर यह सच है तो ये अब तक दर्ज किए गए सबसे बड़े सांप होंगे।

इन विशालकाय सरीसृपों को खोजना इतना आसान नहीं था। वैज्ञानिकों को इन्हें खोजने के लिए संघर्ष करना पड़ा। एनाकोंडा को उथले पानी में शिकार की प्रतीक्षा करते देखा गया। विशेषज्ञों ने कई नमूनों का अध्ययन किया, जिससे इस प्रजाति की विशिष्टता की पुष्टि हुई। इस खोज ने एक बार फिर ये साबित किया है कि अमेजन के जंगल अपने अंदर अभी भी कई रहस्य समेटे हुए है।

  • Related Posts

    TIGER; दुनिया में पहली बार एक साथ दिखे ‘ब्लैक टाइगर’, कैमरा देखते ही ‘शावकों’ ने दिया ऐसा पोज

    भुवनेश्वर, दुनिया में ‘दुर्लभ ब्लैक टाइगर’ की एक तस्वीर ने सबको रोमांचित कर रखा है। जंगल में बाघिन के साथ घूमते तीन काले बाघ शावकों की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल…

    IRAN WAR; ईरान-इजरायल युद्ध के बाद भारत अलर्ट, भारतीयों को तुरंत देश छोड़ने को कहा

    नईदिल्ली, एजेंसी, पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. अप्रैल में लागू हुए युद्धविराम के बाद पहली बार ईरान ने सीधे इजराइल पर मिसाइलों की बौछार…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’