SECR;बिलासपुर,रायपुर,दुर्ग के बाद गोंदिया को भी मिला ईट राईट स्टेशन सर्टिफिकेट

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशनों को “ईट राईट स्टेशन”  से प्रमाणित किया गया है ।  इसी श्रेणी में अब गोंदिया रेलवे स्टेशन भी सम्मिलित हो चुका है । इसके पहले बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग को नवम्बर, 2024 में ये सर्टिफिकेट मिल चुका है ।

यह उपलब्धि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के चिकित्सा विभाग और परिवार कल्याण मंत्रालय के भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के बीच सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है ।  ईट राईट स्टेशन प्रमाणन अपने संरक्षकों के लिए खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के प्रति गोंदिया रेलवे स्टेशन के समर्पण का एक प्रमाण है । इस पहल के क्रियान्वयन की निगरानी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के चिकित्सा विभाग के खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा की गयी है जो सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है ।
*यह खुबियां पायी गयी
*खाद्य लाईसेंस अनुपालन- गोंदिया रेलवे स्टेशन के सभी खाद्य स्टॉलों ने अपेक्षित खाद्य लाईसेंस प्राप्त कर लिया है । यह गारंटी देते हुए कि विक्रेता खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के उच्चतम मानकों को पूरा करते है ।

*विक्रेता स्वास्थ्य आश्वासन- प्रत्येक विक्रेता को भोजन विक्रय करने के लिए अपनी चिकित्सीय स्वास्थ्य को सत्यापित करने के लिए एक व्यापक चिकित्सा परीक्षण से गुजरना पड़ा है ।

*प्रशिक्षण- सभी विक्रेताओं को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI)  के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता में व्यापक प्रशिक्षण (FoSTaC Training) प्राप्त हुआ है ।

*ऑडिट- भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के द्वारा मान्यता प्राप्त ऑडिट संस्था द्वारा गोंदिया स्टेशन को ऑडिट के चरणों से गुजरकर  ईट राईट स्टेशन  (Eat Right Station) से प्रमाणित हुआ है ।

*जल शुद्धता- भोजन तैयार करने में उपयोग किये जाने वाले पानी की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए केन्द्रीय चिकित्सालय में स्थित (NABL) लैब में जीवाणु एवं रसायनिक जल विश्लेषण किया जाता है ।

  • Related Posts

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा