NAXALITE; एक करोड़ के इनामी 20 नक्सलियों की हुई पहचान, मुठभेड़ में 15 महिला सहित 30 वर्दीधारी नक्सली मारे गए थे

जगदल्पुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में गुरुवार को बीजापुर व कांकेर जिलों में हुई दो मुठभेड़ों में मार गिराए गए 30 में से 20 नक्सलियों की पहचान कर ली गई है। इन पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। बीजापुर के अंडरी के जंगलों में हुई मुठभेड़ में 14 महिला सहित 26 वर्दीधारी नक्सलियों के शव पुलिस को मिले थे, जिनमें से 93 लाख के इनामी 18 नक्सलियों की पहचान कर ली गई है, जबकि आठ की पहचान की जा रही है। वहीं कांकेर में एक महिला समेत चार नक्सलियों के शव मिले थे, जिनमें दो की पहचान कर ली गई है।

आठ लाखके दो इनामी नक्सली ढेर

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने बताया कि बीजापुर में हुई मुठभेड़ में आठ लाख की एक और पांच लाख के 17 इनामी नक्सली ढेर किए गए हैं। वहीं कांकेर मुठभेड़ में आठ लाख का एक व दो लाख का एक इनामी नक्सली ढेर किया गया है। बस्तर के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंडरी के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में 14 महिला सहित 26 वर्दीधारी नक्सलियों के शव पुलिस को मिले हैं, जिनमें से 93 लाख के इनामी 18 नक्सलियों की पहचान कर ली गई है, जिनमें आठ लाख की इनामी डिविजनल कमेटी सदस्य सहित पांच एरिया कमेटी सदस्य, तीन प्लाटून पार्टी कमेटी सदस्य व नौ पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी सदस्य) हैं।

एके-47 राइफल, एक स्नाइपर सेल्फ लोडिंग राइफल जब्त

बीजापुर मुठभेड़ स्थल से पुलिस को एक एके-47 राइफल, एक स्नाइपर सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), एक इंसास राइफल, तीन 303 राइफल, एक 315 बोर राइफल, दो 12 बोर गन, एक बड़ा बैरल ग्रेनेड लांचर, तीन बीजीएल लांचर, छह सिंगल शाट, कई मजल लोडिंग राइफल, आइईडी व भारी मात्रा में कारतूस व गोला-बारूद मिले हैं।

एक बीजएल व एक देसी कट्टा मिला

इसके अलावा नक्सली वर्दी, नक्सल साहित्य, बैटरी, रेडियो, मल्टीमीटर, मेडिकल किट, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, दवाई व दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद किए गए हैं। कांकेर मुठभेड़ स्थल से एक एसएलआर, एक 303 राइफल, एक बीजएल व एक देसी कट्टा मिला है।

  • Related Posts

    FOREST; अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, फर्जी पत्र से ढुलाई करते पकड़ा एक ट्रक, तीन ट्रैक्टर,

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले में वन विभाग ने बीती रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लकड़ी का परिवहन करते तीन ट्रैक्टर और एक माजदा को जब्त किया. सभी गाड़ियों…

    FRAUD; अंतर्राज्यीय करेंसी ठगी गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 7 सदस्य गिरफ्तार… 4 करोड़ का कैश जब्त

    रायपुर. रायपुर पुलिस ने वॉश एंड वॉश (Black Currency) ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरोह वर्ष 2005…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार