IPL; 4 ओवर में 76 रन…. जोफ्रा ने राजस्थान रॉयल्स का बेडा गर्क किया, कई रिकार्ड बने

हैदराबाद, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 286 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर है। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की।

राजस्‍थान के 3 गेंदबाजों ने 50 से ज्‍यादा रन दिए। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 76 रन दिए, जो आईपीएल में किसी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन दिए जाने का रिकॉर्ड है। उनकी इकोनॉमी 19 रही, जो उनके करियर का सबसे खराब प्रदर्शन माना जा रहा है। इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड स्थापित हुए।

  • 0/76 – जोफ्रा आर्चर (राजस्थान) बनाम हैदराबाद, 2025
  • 0/73 – मोहित शर्मा (दिल्ली) बनाम हैदराबाद, 2024
  • 0/70 – बेसिल थम्पी (आरसीबी) बनाम चेन्नई, 2018
  • 0/69 – यश दयाल (लखनऊ) बनाम कोलकाता, 2023
  • 1/68 – रीस टॉपली (चेन्नई) बनाम मुंबई, 2024

आईपीएल में सबसे बड़े टीम स्कोर

  • 287/3 – हैदराबाद बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2024
  • 286/6 – हैदराबाद बनाम राजस्थान, हैदराबाद, 2025*
  • 277/3 – हैदराबाद बनाम मुंबई, हैदराबाद, 2024
  • 272/7 – कोलकाता बनाम दिल्ली, विशाखापत्तनम, 2024
  • 266/7 – हैदराबाद बनाम दिल्ली, दिल्ली, 2024

IPL में सबसे तेज 200 रन बनाने वाली टीम

  • 14.1 ओवर – आरसीबी बनाम पंजाब, 2016
  • 14.1 ओवर – हैदराबाद बनाम राजस्‍थान, 23 मार्च, 2025
  • 14.4 ओवर – हैदराबाद बनाम मुंबई, 2024
  • 14.5 ओवर – हैदराबाद बनाम दिल्‍ली, 2024

IPL में सबसे ज्‍यादा पावरप्ले टोटल

  • 125/0 – हैदराबाद बनाम दिल्‍ली, दिल्ली, 2024
  • 107/0 – हैदराबाद बनाम लखनऊ, हैदराबाद, 2024
  • 105/0 – कोलकाता बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2017
  • 100/2 – चेन्‍नई बनाम पंजाब, वानखेड़े, 2014
  • 94/1 – हैदराबाद बनाम राजस्‍थान, हैदराबाद, 2025*
  • 93/1 – पंजाब बनाम कोलकाता, कोलकाता, 2024

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा 250+ स्कोर

  • 4 – सनराइजर्स हैदराबाद (IPL टीम)
  • 3 – सरे (इंग्‍लैंड की काउंटी टीम)
  • 3 – भारतीय क्रिकेट टीम

हैदराबाद का शानदार प्रदर्शन
सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन ने 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से शानदार शतक जड़ा। वहीं, ट्रेविस हेड ने 9 चौके और 3 छक्कों के साथ तेज अर्धशतक बनाया। इस मैच में हैदराबाद ने कुल 46 बाउंड्री लगाईं, जो आईपीएल में एक मैच में सबसे ज्यादा है।

  • Related Posts

    SL VS IND 1st Test; मानव सुथार के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेके, भारत ने 165 रन से जीता गॉल टेस्ट

     नईदिल्ली, भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 165 रन से जीत लिया है. इस जीत के साथ भारत ने…

    CRICKET; दो से दस दिन का टेस्ट क्रिकेट ! ……..

    क्रिकेट प्रेमियों के लिए उनके मनोरंजन के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट के अलावा वन डे और टी-20 फॉर्मेट के मैच इजाद हो गए है। भविष्य में इस बात से भी…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार