WELCOME; रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल

0 राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने एक दिवसीय दौरे पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचीं. वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर के माना एयरपोर्ट पर उतरते ही उनका भव्य स्वागत किया गया. राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान महापौर मीनल चौबे, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे और मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी मौजूद रहे.

राष्ट्रपति के सम्मान में छत्तीसगढ़ी नाचा और लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक प्रस्तुति दी गई, जिसमें राउत नाचा का भी आयोजन किया गया. लोक कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में नृत्य और गायन के माध्यम से राष्ट्रपति का स्वागत किया, जिससे एयरपोर्ट पर एक सांस्कृतिक माहौल बन गया.

रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति 11:15 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी, जहां वे विधायकों को संबोधित करेंगी और वृक्षारोपण करेंगी. इसके बाद दोपहर 12:00 बजे वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और 12:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उनके काफिले की सुरक्षा में 900 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है, साथ ही ट्रैफिक नियंत्रण के लिए कई प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है.

  • Related Posts

    ASSEMBLY; राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उबला सदन, भारी हंगामे के बीच कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित…

    रायपुर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ विधानसभा पक्ष और विपक्ष के बीच नोंक-झोक हुई. मुद्दे पर भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही कल तक लिए स्थगित कर…

    ASSEMBLY; 13 जुलाई से मानसून सत्र, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से मिले सीएम साय और नेता प्रतिपक्ष महंत

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसससे पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’