CGEB;रोहित यादव ने विद्युत मंडल के अध्यक्ष का पदभार संभाला,जनवरी में अवकाश पर गए थे

रायपुर, छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी रोहित यादव ने अवकाश से लौटने के बाद आज ऊर्जा सचिव और छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। श्री यादव लंबे अवकाश पर गए थे। श्री यादव के अवकाश के दौरान ऊर्जा सचिव और छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के अध्यक्ष का कामकाज मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह संभाले हुए थे।डॉ.रोहित यादव के चार्ज लेने के साथ ही सुबोध सिंह ऊर्जा सचिव के साथ उत्‍पादन और वितरण कंपनी के चेयरमैन के प्रभार से मुक्‍त हो गए हैं। आईएएस सुबोध सिंह अब केवल पावर ट्रांसमिशन कंपनी के चेयरमैन का काम देखेंगे।

जनवरी में अवकाश पर गए थे डॉ. रोहित यादव

डॉ. रोहित यादव जनवरी में अवकाश पर गए थे। राज्‍य सरकार ने उनकी 70 दिन की छुट्टी मंजूर की थी। यादव 25 मार्च को छत्‍तीसगढ़ लौट आए हैं। बता दें कि बिजली कंपनी और ऊर्जा विभाग की जिम्‍मेदारी संभालने से पहले डॉ. रोहित यादव केंद्रीय प्रतितनियुक्ति पर थे।

डॉ. रोहित यादव से वरिष्‍ठ हैं सुबोध कुमार सिंह

बता दें कि डॉ. रोहित यादव से सुबोध कुमार सिंह काफी वरिष्‍ठ हैं। डॉ. रोहित यादव 2002 बैच के आईएएस हैं, जबकि सुबोध कुमार सिंह 1997 बैच के हैं। डॉ. रोहित यादव अभी सचिव रैंक पर हैं, जबकि सुबोध सिंह प्रमुख सचिव बन चुके हैं। अब इन्‍हीं दोनों की जोड़ी छत्‍तीसगढ़ के पूरे बिजली सिस्‍टम को संभालेगी। बताते चले कि राज्‍य सरकार नए पॉवर प्‍लांट के साथ ट्रांसमिशन के आधोसंरचना विकास के लिए तेजी से काम कर रही है। नए बजट में ऊर्जा विभाग के लिए बड़े प्रवधान किए गए हैं।

  • Related Posts

    FOREST; वानिकी छात्रों ने वन अमले में 50 प्रतिशत आरक्षण के फैसले के लिए वन मंत्री केदार कश्यप का जताया आभार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में वानिकी के विद्यार्थियों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के फलस्वरूप शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शासन के…

    BUS; राज्य के 4 शहरों में दौडेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में कल होगा एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 11 अक्टूबर को कंसेशन एग्रीमेंट किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा