CBI RAID;भूपेश बघेल बोले-30 मार्च के लिए PM मोदी का भाषण तैयार करने की कार्रवाई,कुछ नहीं मिला तो 3 मोबाइल ले गए

दुर्ग, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर सीबीआई की टीम जांच पूरी कर रवाना हो चुकी है. रेड की कार्रवाई खत्म होने के बाद भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोग हम पर प्रोटेक्शन मनी का आरोप लगा रहे हैं, जबकि हमने अपने कार्यकाल में सबसे अधिक 74 एफआईआर दर्ज करवाया. उन्होंने कहा, 30 तारीख को पीएम नरेंद्र मोदी आने वाले हैं, इसलिए उनके भाषण का कंटेंट बनाने के लिए यह कार्रवाई कर रहे हैं. मेरे घर में कुछ नहीं मिला तो सीबीआई के अधिकारी मेरी 3 मोबाइल ले गए.

भूपेश बघेल ने कहा, 15 दिन पहले ईडी ने कार्रवाई की थी, 15 दिन बाद उन्हें क्या मिलेगा, वे फोटोकॉपी ले गए थे. सीबीआई वाले सभी भूमि और सम्पति के ओरिजन दस्तावेज ले गए. सीबीआई वाले ईडी द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों के 400 फोटो कॉपी में साइन करवा रहे थे. उसी सम्पति की जांच रमन सिंह ने कराई. उसी की जांच ईडी ने की. अब सीबीआई वाले भी उसी की जांच कर रहे हैं. बघेल ने कहा, मेरे रायपुर आवास को जब वहां नहीं था तो सील कर देना था, लेकिन उन्होंने वहां भी छानबीन की. वहां अगर कोई चीजें मिलती है तो उसकी जिम्मेदारी मेरी नहीं है.

पूर्व सीएम बघेल ने कहा, उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा का गुणगान करने वाले प्रदीप मिश्रा की कथा हो रही है. उनसे पूछे कि सौरभ चन्द्राकर से क्या संबंध है, जबकि कभी सौरभ चन्द्राकर का फोटो रमेश बैस के साथ मिलता है. असीम दास की फोटो प्रेमप्रकाश पांडेय के साथ मिलता है, यानि महादेव एप के प्रमोटर उनके नजदीकी और आरोप हम पर लगा रहे हैं. इस मामले में जिन अधिकारियों ने कार्रवाई की उनके यहां भी सीबीआई पहुंची है. सौरभ चन्द्राकर और रवि उत्पल प्रवचन सुन रहे हैं.

बता दें कि महादेव सट्टा एप घोटाला मामले में कल सुबह 6.45 बजे से भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर सीबीआई की कार्रवाई जारी थी. दो इनोवा गाड़ियों में सीबीआई के 8 अधिकारी पहुंचे थे. जांच पूरी कर टीम कल ही भूपेश बघेल के घर से रवाना हो चुकी है. सीबीआई की टीम पूर्व सलाहकार विनोद वर्मा, आईपीएस आनंद छाबड़ा, प्रशांत अग्रवाल, भूपेश बघेल के ओएसडी रहे मनीष बंछोर, आशीष वर्मा के निवास से भी जांच पूरी कर रवाना हो गई है. सीबीआई ने आज कई अफसरों को पूछताछ के लिए तलब किया है. पूछताछ में बड़े खुलासे होने की आशंका है.

  • Related Posts

    POLITICS; दिल्ली पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR

     नईदिल्ली, दि‍ल्‍ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुल‍िस ने पैलेट गन का इस्‍तेमाल किया था. इस तरह के आरोप राहुल गांधी लगा रहे हैं. जबकि…

    POLITICS; कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, जिम्मेदारों का मांगा इस्तीफा…

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामला तूल पकड़ता जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने शुक्रवार को प्रदर्शन…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार