NEET 2025;डाक्टर बनने के लिए आजमाएं ये प्लान! पक्‍का बन जाएंगे नीट टॉपर

0 नीट 2025 में 25 लाख उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन , 600+ अंक लाने के लिए 150-160 सवाल सही करने होंगे

नईदिल्ली, हर साल लाखों युवा मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए नीट की परीक्षा देते हैं. इस साल भी लगभग 25 लाख उम्‍मीदवारों ने नीट परीक्षा के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराए हैं. नीट में अच्‍छा स्‍कोर लाकर ही अच्‍छे मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लिया जा सकता है. टॉप के कॉलेजों में एडमिशन 600 से अधिक अंक लाने पर ही मिलता है, लेकिन नीट (NEET) में 600 से ज्यादा नंबर लाना आसान नहीं है, लेकिन सही प्लानिंग और मेहनत से यह मुमकिन है.

कितने सवाल सही होने चाहिए?
नीट की परीक्षा में 720 अंकों की होती है ऐसे में 720 में से 600+ स्कोर के लिए आपको कम से कम 150-160 सवाल सही करने होंगे. मार्च 2025 में अगर आप तैयारी शुरू कर रहे हैं, तो आपके पास 4 मई 2025 तक का समय है. ऐसे में अभी से आप नीट परीक्षा के लिए हर सब्‍जेक्‍टस को अच्‍छे से समझ लें और उसके बाद तैयारी की अपनी स्‍ट्रैटजी बना लें.

नीट में 600+ के लिए क्या चाहिए?
नीट में 600+ अंक हासिल करने के लिए आपको सब्‍जेक्‍ट के अनुसार यह समझना होगा कि आखिर किसी विषय में आपको कितने अंक हासिल करने जरूरी होंगे और इसके लिए कितने सवालों के जवाब सही देने होंगे. इस बात का भी ध्‍यान रखना होगा कि नीट में माइनस मार्किंग भी होती है. बता दें कि सभी सब्‍जेक्‍टस में हर गलत जवाब पर 1 नंबर कटता है. ऐसे में सभी सवालों के जवाब सोच समझकर देना होगा.
बायोलॉजी: बायोलॉजी के 360 में से 320-340 नंबर लाने के लिए उम्‍मीदवार को 80-85 सवालों के सही जवाब देना जरूरी है. इसलिए अपनी तैयारी इसी हिसाब से करें.
फिजिक्स: 180 में से 130-140 नंबर के लिए 32-35 सवाल सही करने होंगे. इसके लिए आपको ऐसे सवालों की एक सूची बनानी होगी.
केमिस्ट्री: केमिस्‍ट्री का पेपर 180 अंकों का होगा.जिसमें से 140-150 नंबरों के लिए 35-38 सवालों के जवाब सही देने होंगे. इस तरह आप नीट परीक्षा की तैयारी अच्‍छे से कर सकते हैं.

  • Related Posts

    PROMOTION; व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल, 16 अभ्यर्थी नदारद

    रायपुर,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीश् शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर…

    SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

    नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा