PROTEST;ओडिशा में भारी बवाल, कांग्रेस के पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल, 20 से अधिक नेता लहूलुहान
प्रदर्शन

भुवनेश्वर, विधानसभा घेराव करने के लिए कल भुवनेश्वर राम मंदिर चौक से कांग्रेस की पदयात्रा शुरू हुई। इस पदयात्रा के दौरान बवाल मच गया। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को दौड़ा-दौड़कर पीटना शुरू किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी पत्थरबाजी किए।इस पर पुलिस ने पानी की बौछार के साथ-साथ आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकत्तओं के पत्थर, अंडा एवं कुर्सी से हमला करने से 12 पुलिस कर्मचारी घायल हुए हैं। यह जानकारी भुवेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीना ने दी है। भुवनेश्वर डीसीपी ने कहा है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। वहीं पुलिस के पलटवार हमले में 20 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता लहूलुहान हो गए हैं। इन सभी को भुवनेश्वर के विभिन्न अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। स्थिति नियंत्रित होने के बावजूद 80 प्लाटुन पुलिस बल तैनात किया गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ता का सिर फटा
कुर्सी डंडा एक दूसरे पर फेंक रहे हैं। महात्मा गांधी मार्ग रण क्षेत्र में तब्दील हो गया है। एक कांग्रेस कार्यकर्ता का सिर फट गया है। पुिलस स्थिति को नियंत्रण करने की कोशिश में लगी है। पानी स्प्रे और आंसू गैस के गोले छोड़ने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रशासन गोली भी चलाए तो भी हम पीछे नहीं हटेंगे।इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास, कांग्रेस प्रभारी, कांग्रेस के सभी विधायक एवं प्रदेश भर से आए कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।
महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच के लिए सदन समिति के गठन की मांग
वहीं इससे पहले ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने का आग्रह किया लेकिन उनकी अपील काम करते दिख नहीं रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच के लिए सदन समिति के गठन की मांग को लेकर विधानसभा के पास प्रदर्शन करेगी।
विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर पहुंचने से रोका
भक्त चरण दास ने प्रशासन को भरोसा दिया कि पार्टी कार्यकर्ता परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे, जबकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और कथित तौर पर पार्टी के कुछ नेताओं को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। दास ने एक वीडियो संदेश में कहा कि उन्हें विभिन्न जिलों से सूचना मिल रही है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर पहुंचने से रोका जा रहा है। दास ने कहा कि कांग्रेस राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी।उन्होंने प्रशासन से पार्टी कार्यकर्ताओं को “अवैध रूप से” हिरासत में नहीं लेने को कहा। दास ने कहा कि अवैध हिरासत से जिलों में तनाव पैदा हो सकता है और कांग्रेस किसी भी तरह से उस स्थिति के लिए जिम्मेदार नहीं होगी।