LOK SABHA;सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा दिलाने का उठाया मुद्दा

नई दिल्ली, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में शून्य काल के दौरान अहम मुद्दा उठाया. उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार और रायपुर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने के लिए संसद में प्रखर अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि यह समय की जरूरत है.

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से देश का एक उभरता हुआ राज्य है. यहां बाल्को, जिंदल, भिलाई स्टील प्लांट, हिंडाल्को, एनएमडीसी, एनटीपीसी जैसे कई बड़े उद्योग स्थापित हैं. इसके अलावा, राज्य में 32% आदिवासी और 12% अनुसूचित जाति समुदाय के लोग निवास करते हैं. रायपुर हवाई अड्डे से प्रतिमाह 60,000 से 70,000 रुपए लोग देश-विदेश की यात्रा करते हैं, साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय निवेशक छत्तीसगढ़ में निवेश के इच्छुक हैं.

किन्तु अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुपलब्धता के कारण निवेश की संभावनाओं को पूरी तरह से साकार नहीं किया जा सका है. उन्होंने कहा कि अगर रायपुर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिया जाए और आवश्यक सुविधाएं, जैसे इमिग्रेशन ऑफिस, एक्साइज ऑफिस, कार्गो टर्मिनल, बेहतर पार्किंग और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन किया जाए, तो इससे छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति को नया आयाम मिलेगा.

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से रायपुर हवाई अड्डे को शीघ्र अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने और राज्य के प्रमुख शहरों- बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और जगदलपुर में हवाई सेवाओं के विस्तार की मांग की. उन्होंने कहा कि यह सुविधा मिलने से छत्तीसगढ़ के नागरिकों को सुगम हवाई यात्रा का लाभ मिलेगा और छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होने की दिशा में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा.

  • Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस के सभी सांसदों के लिए व्हीप जारी, 29 नवंबर तक सभी को दिल्ली पहुंचने का निर्देश

    नईदिल्ली, संसद के आगामी विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 को देखते हुए कांग्रेस ने देश भर के अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है. कांग्रेस…

    POLITICS; कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के सामने भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के समर्थकों ने जमकर की नारेबाजी

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच दुर्ग में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में एक बार फिर पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी देखने को मिली। एसएनजी…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..