FIR में देरी करने वालों की खैर नहीं; आईजी की दो टूक- ‘सीधे कार्यवाही करूंगा-सुधर जाएं दरोगा’

रायपुर, राजधानी समेत जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने आईजी अजय यादव ने सोमवार को सिविल लाइन स्थित बिल्डिंग में पुलिस अफसरों के साथ थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक की। इसमें आईजी ने अधिकारियों के साथ थाना प्रभारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए अपने कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं उन्होंने साफ कहा है कि एफआईआर में देर नहीं होनी चाहिए, यदि शिकायत मिली तो एसपी और एएसपी से जानकारी नहीं लूंगा, सीधे कार्रवाई करूंगा। थाना प्रभारी सुधर जाएं, लोगों के प्रति छवि सुधार लें। नहीं तो कार्रवाई होगी। उन्होंने आगे कहा कि लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करें। चुनावी वर्ष होने की वजह से सभी पेडिंग मामलों को दो महीने में समाप्त करें।

सीएसपी को फटकार

रविवार की रात मौदहापारा थाना क्षेत्र में बलवा होने के बाद भी उसे क्षेत्र के सीएसपी नहीं पहुंचे। इससे नाराज होकर आइजी ने फटकार लगाई। उन्होंने साफ कहा है कि सीएसपी क्षेत्र में सक्रिय रहें और सीएसपी क्षेत्र में जाएं। वहां के लोगों से मुलाकात करें। समस्याओं को समझें। साथ ही धर्म प्रमुखों से बात करें।

महिला अपराध पर भड़के

थाना प्रभारी पर आइजी साहब जमकर भड़के। उन्होंने साफ कहा कि पहले भी कहा जा चुका है कि महिला संबंधित अपराध पर किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ऐसे में एक थाने की शिकायत मिलने पर आइजी ने टीआइ को जमकर खरी-खोटी सुनाई। सुधर जाने की बात कही।

आइपीएल सट्टा पर करें कार्रवाई

बैठक में आइजी ने कहा कि आइपीएल सट्टे पर दिखावे की कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। बड़े लोगों को भी पकड़ा जाना चाहिए। रायपुर के बाहर बैठकर जो काम कर रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी की जानी चाहिए।

  • Related Posts

    MINING; सिपाही की पिटाई कर रेत भरी गाडी लेकर भागने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन मालिक की तलाश जारी

    0 अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी अंबिकापुर, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों की लूट, अवैध कारोबार तथा शासकीय कार्य…

    ED; अब ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री! नव्या मलिक की संपत्तियों की होगी जांच, 850 लोगों का नाम सामने आया था, पुलिस से मांगी केस डायरी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन और अवैध तरीके से पैसे के लेन-देन के मामले…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’