सिक्किम में हिमस्खलन से छह टूरिस्टों की मौत; बर्फ में दबे 350 से अधिक लोगों को बाहर निकाला

गंगटोक, सिक्किम में भारी हिमस्खलन की वजह से कई जानें चली गई हैं। मशहूर टूरिस्ट प्लेस गंगटोक में हुए इस हादसा में मंगलवार को कम से कम छह टूरिस्टों की मौत हो गई है। इस एवलांच में डेढ़ सौ से अधिक लोग बर्फ के नीचे दब गए। बीआरओ प्रोजेक्ट स्वस्तिक द्वारा स्विफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च किया गया। रेस्क्यू टीमें बचाने में जुटी हुई हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। यह हादसा मंगलवार को दोपहर 12.20 बजे की है। दुर्घटना गंगटोक और नाथुला दर्रे से जोड़ने वाली जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर हुई है।

सड़क पर पसरे बर्फ को हटाकर साढ़े तीन सौ से अधिक लोगों को बचाया गया

गहरी घाटी से 6 शवों को निकाला गया। इसके अलावा 22 पर्यटकों को बचाया गया और नजदीकी अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया। डेढ़ घंटे बाद बर्फ में दबी एक महिला को बाहर निकाला गया। उनकी सांसें चल रही थी। महिला व अन्य घायलों को एसटीएनएम अस्पताल में भेजा गया है। इसके अलावा सड़क से बर्फ हटाने के बाद फंसे 350 पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया गया।

रेस्ट्रिक्टेड एरिया में चले गए टूरिस्ट

सिक्किम में हिमस्खलन के बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा उस जगह पर हुआ है जहां लोगों के सीधे तौर पर जाने की मनाही है। उस क्षेत्र में जाने के लिए पहले से पास जारी होता है। लेकिन लोग बिना परमिशन के ही चले गए और यह हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पास 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं। लेकिन टूरिस्ट बिना परमिशन के 14वें मील की ओर चले गए। यह एरिया बेहद संवेदनशील है।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा