POLITICS;रॉबर्ट वाड्रा ने कहा-राजनीति में जरूर आऊंगा और कांग्रेस के लिए मेहनत करूंगा

* ED लगातार तीसरे दिन गुरुवार को भी रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करेगी

नईदिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ‘शिकोहपुर जमीन घोटाला’ केस में रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ कर रही है। दो दिन में 10 घंटे तक पूछताछ चली। ED लगातार तीसरे दिन गुरुवार (17 अप्रैल) को भी रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करेगी। पूछताछ से पहले गुरुवार को रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से बातचीत की। राजनीति में शामिल होने के सवाल पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा-जरूर आऊंगा। अगर लोग चाहेंगे, तो मैं अपने परिवार के आशीर्वाद के साथ आऊंगा। कांग्रेस के लिए मेहनत करूंगा।

हम अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे 
रॉबर्ट वाड्रा ने आगे कहा कि यह भाजपा का राजनीतिक प्रचार है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई और मुझे भी उसी दिन बुलाया गया। वे मीडिया के माध्यम से यह दिखा रहे हैं कि हम कुछ गलत कर रहे हैं। जनता जागरूक है, वे सब कुछ जानते और समझते हैं। हम और मजबूत बनते हैं। सच्चाई यह है कि उनके पास कुछ भी नहीं है। यह (ED समन) चलता रहेगा क्योंकि हम आंदोलन करते हैं, हम लोगों के लिए लड़ते हैं, हम अन्याय के खिलाफ हैं और हम लड़ते रहेंगे।  

पहले दिन 6 घंटे चली पूछताछ 
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को ED ने  ‘शिकोहपुर जमीन घोटाला’ केस में दूसरी बार मंगलवार (15 अप्रैल) को समन भेजा और हाजिर होने का आदेश दिया। वाड्रा ED दफ्तर पहुंचे और 6 घंटे तक पूछताछ चली।

दूसरे दिन 4 घंटे चले सवाल-जवाब
ED ने दूसरे दिन बुधवार को फिर वाड्रा को पूछताछ के लिए बुलाया। वाड्रा पहुंचे और करीब 4 घंटे पूछाताछ हुई। उनके साथ प्रियंका गांधी भी थीं। प्रियंका पूछताछ तक वेटिंग रूम में बैठी रहीं। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ का मकसद यह जानना है कि क्या इस डील से कथित रूप से काला धन सफेद किया गया और क्या सरकारी तंत्र का दुरुपयोग हुआ?

हम किसी से डरते नहीं हैं 
पेशी से पहले वाड्रा ने कहा, “मैं कभी भी अपने आपको सॉफ्ट टारगेट नहीं बुलाऊंगा। आप (केंद्र सरकार) मुझे परेशान करोगे या कोई प्रेशर डालोगे तो मैं और उभरकर आऊंगा, स्ट्रॉन्ग बनूंगा। हम किसी से डरते नहीं हैं।

जानिए क्या है आरोप 
2008 में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा थे। हरियाणा सरकार ने रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड को गुरुग्राम में 3.53 एकड़ जमीन 7.50 करोड़ की कीमत पर कॉलोनी डेवलप करने की इजाजत देते हुए कंपनी को लाइसेंस दिया था। लेकिन कॉलोनी विकसित करने की बजाय रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी ने इस जमीन को 2012 में 58 करोड़ में डीएलएफ यूनिवर्सल लिमिटेड को बेच दिया था।

8 को भी भेजा था समन 
आरोप है कि हरियाणा सरकार से कम दाम पर मिली इस जमीन को डीएलएफ यूनिवर्सल लिमिटेड को बेचकर रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने करोड़ों का मुनाफा कमाया था। ईडी को शक है कि रॉबर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग की है। मामले में ED ने आठ अप्रैल को रॉबर्ट वाड्रा को तलब किया था लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। अब फिर समन भेजा है। 

  • Related Posts

    RAJYA SABHA; सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं।…

    POLITICS; विधायक रिकेश सेन को जान का खतरा, बोले- मेरी हत्या की साजिश रची गई, झूठे मामले में फंसाने की थी तैयारी

    दुर्ग, दुर्ग के शांति नगर स्थित दशहरा मैदान में महिला दिवस के अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग…

    You Missed

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट  का बड़ा फैसला

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा