राज्यशासन

GOVT;आर्थिक तंगी दूर करने सरकार बचे हुए धान की करेगी नीलामी

नीलामी

0 सरकार आर्थिक संसाधनों की कमी की पूर्ति करने के लिए तैयार : डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कल रायपुर निवास में  कहा कि साय सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए में खरीदी की है। सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए यह निर्णय लिया है। वहीं उपयोग के बाद जो धान बचे है, उसकी नीलामी की जाएगी।

श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस को किसानों की चिंता नहीं है। उन्होंने हमेशा किसानों के साथ अत्याचार किया है, प्रदेश के किसानों का धान देश में सार्वाधिक दर पर खरीदी की है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की मंशा किसानों के हित में नहीं है। वहीं यह सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है।राज्य अपने आर्थिक संसाधनों में जो कमी होगी, उसकी पूर्ति करेगी।

उप मुख्यमंत्री ने निवेश के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि पर कहा कि, राज्य में हमारी सरकार बनने का बाद नई औद्योगिक नीति बनाई है। यह नीति विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में साय सरकार का बड़ा कदम है।

Related Articles

Back to top button