INDUSTRY;अब एक ही भू-खंड पर उद्योग कर सकेंगे दोगुना निर्माण…

0 छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम 1984 में सुधार

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम 1984 में किए सुधार के चलते अब उद्योग एक ही भू-खंड पर दोगुना निर्माण कर सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर हुए इस संशोधन से राज्य में उद्योगों एवं व्यावसायिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम में संशोधन 24 दिसंबर 2024 को अधिसूचित किए गए हैं।

फ्लैटेड इंडस्ट्रीज़ के लिए फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) को 1.5 से बढ़ाकर 3.0 किया गया है, जिससे उद्योग एक ही भूखंड पर अब दोगुना निर्माण कर सकेंगे। इससे विशेष रूप से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को कम लागत में अधिक उपयोग योग्य स्थान उपलब्ध होगा। औद्योगिक प्लॉट्स के लिए ग्राउंड कवरेज को 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके साथ ही सेटबैक में कमी की गई है, जिससे ज़मीन का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा। नगर पालिका क्षेत्रों और विकास प्राधिकरण क्षेत्रों में व्यावसायिक भवनों के लिए न्यूनतम 5.0 एफएआर निर्धारित किया गया है। जिन भूखंडों का क्षेत्रफल 5 एकड़ या उससे अधिक है और जिन तक 100 मीटर चौड़ी सड़क की पहुँच है, उन पर एफएआर 5.0 लागू होगा। यदि ये भूखंड सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक (सीबीडी) या ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवल्पमेंट (टीओडी) ज़ोन में आते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त 2.0 एफएआर की अनुमति होगी, यानी कुल एफएआर 7.0 तक हो सकेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि इन सुधारों से राज्य में आधुनिक औद्योगिक तथा व्यावसायिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे निवेश में वृद्धि, रोजगार सृजन और राज्य की आर्थिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी। नगर एवं ग्राम निवेश विभाग ने इन संशोधनों को उद्योग हितैषी नीति के तहत तैयार किया है, ताकि छत्तीसगढ़ में औद्योगिक एवं व्यावसायिक निवेश को बढ़ावा मिल सके।

  • Related Posts

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    रायपुर, होली त्यौहार के पूर्व रेत ढुलाई करने वाली गाडियों से जमकर वसूली की जा रही है। इस अभियान को आकस्मिक जांच अभियान बताया जा रहा है,लेकिन ठेकेदार इसे होली…

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    रायपुर, जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के सफर के बाद अपर संचालक जवाहर लाल दरियो के सेवानिवृत्ति अवसर पर कल नवा रायपुर स्थित संवाद के…

    You Missed

    WAR; आसमान से मिसाइल गिर रहा’, ईरान-अमेरिका जंग में फंसे 90 लाख भारतीय, खाड़ी देशों से बताई आंखों देखी

    WAR; आसमान से मिसाइल गिर रहा’, ईरान-अमेरिका जंग में फंसे 90 लाख भारतीय, खाड़ी देशों से बताई आंखों देखी

    AIIMS; एम्स रायपुर समेत देश के 26 सरकारी अस्पतालों में निकली भर्ती, 2500 पदों पर मिलेगी नौकरी,16 मार्च तक करें आवेदन

    AIIMS; एम्स रायपुर समेत देश के 26 सरकारी अस्पतालों में निकली भर्ती, 2500 पदों पर मिलेगी नौकरी,16 मार्च तक करें आवेदन

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु