एयरपोर्ट से गिरफ्तार थाईलैंड की महिला के बारे में नया खुलासा; देह व्यापार में भी पकड़ी गई थी

भोपाल ,  केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) ने रविवार को राजा भोज एयरपोर्ट पर चेकिंग में थाईलैंड की एक महिला को गिरफ्तार किया था। उसके पास तीन अलग–अलग पते वाले आधार कार्ड मिले थे। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो एक नई बात पता चली। गिरफ्तार महिला ने पुलिस को बताया कि वह देह व्यापार में 2018 में चूनाभट्टी इलाके में गिरफ्तार हुई थी। जेल से छूटने के बाद उसने दिल्ली जाकर आधार कार्ड बनवाए थे। इसी आधार पर वह देश में हवाई यात्राएं कर रही थी।

गांधी नगर थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि नीरज हुड्डा सीआइएसएफ में उपनिरीक्षक हैं। उन्‍होंने बताया कि रविवार को उसकी ड्यूटी राजा भोज एयरपोर्ट पर थी। दोपहर करीब दो बजे विदेशी महिला एयरपोर्ट पर पहुंची। उसके पास इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से भोपाल से हैदराबाद तक का टिकट था। टिकट के साथ ही उसने आइडी के तौर पर आधार कार्ड दिखाया। उसमें लगी फोटो, महिला के चेहरे से नहीं मिल रही थी। इस पर सुरक्षाकर्मियों को संदेह हुआ और उन्‍होंने उसे अलग ले जाकर पूछताछ की। महिला के बारे में जानकारी मिली है कि वह देह व्यापार में पकड़े जाने के बाद जेल चली गई थी। इस कारण उसका पासपोर्ट भी कोर्ट में जब्त है। वह वापस थाईलेंड नहीं जा सकती है। इसलिए उसने कंप्यूटर के द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा