FEDERATION;समायोजन के फैसले पर कमल वर्मा बोले- बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों की आवाज फेडरेशन ने भी की थी बुलंद

कैबिनेट के निर्णय का स्वागत, अनिल ,चद्रेशेखर ने माना सीएम का आभार

रायपुर,  छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के सन्योजक कमल वर्मा ने बतायाअ कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आज एक ऐतिहासिक और संवेदनशील फैसला लेते हुए बर्खास्त बी.एड. योग्यताधारी सहायक शिक्षकों को पुनः शासकीय सेवा में बहाल करने की घोषणा की गई है। राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले से हजारों शिक्षकों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

अब इन शिक्षकों को सहायक शिक्षकअब इन शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (विज्ञान प्रयोगशाला) के नवीन पद पर समायोजित किया जाएगा। यह निर्णय राज्य के शिक्षा क्षेत्र को मजबूती देने के साथ-साथ उन शिक्षकों के जीवन में नई उम्मीद का संचार करेगा जो न्यायिक फैसले की वजह से बेरोजगार हो गए थे।

फेडरेशन ने सौंपा था ज्ञापन

इस विषय पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने लंबे समय से प्रयास किया था। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कई बार मुख्यमंत्री और शिक्षा सचिव को ज्ञापन सौंपकर इन शिक्षकों के समायोजन की मांग की थी। उन्होंने सरकार में संज्ञान में लाया था कि वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ भर्ती नियम 2019 के तहत व्यापम द्वारा 6285 सहायक शिक्षकों की भर्ती हुई थी, जिनमें 2897 बी.एड. योग्यताधारी थे।

कैबिनेट के निर्णय का स्वागत, सीएम का आभार

इधर छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 6424 रायपुर के प्रांतीय संरक्षक अनिल श्रीवास्तव प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कैबिनेट के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में बहुत ही संवेदनशीलता का परिचय दिया है और युवाओं के हित में बहुत अच्छा निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय संरक्षक अनिल श्रीवास्तव और प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने धरना स्थल पर जाकर सेवा से पृथक किए गए B.Ed शिक्षकों कि आंदोलन का समर्थन किया था और उनकी मांगों को जायज बताया था । साथ ही सरकार से अनुरोध किया गया था कि सेवा से पृथक किए गए B.Ed सहायक शिक्षकों को समायोजन करते हुए पुनः सेवा में बहाल किया जाए। 

  • Related Posts

    FEDRATION; बजट में कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा पर सीएम साय से कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने मुलाकात कर जताया आभार

    रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने राज्य बजट में कर्मचारियों और…

    BUDGET; आया रे खिलौने वाला खेल खिलौने ले के आया रे….

    आया रे  खिलौने वाला खेल खिलौने ले के आया रे…………..बचपन फिल्म का ये गाना न जाने क्यों आज याद आ रहा है। अपेक्षा, हिंदी शब्दकोश का ऐसा शब्द है जिसके…

    You Missed

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत