CRIME; उल्लू ऐप के शो में लड़कियों के कपड़े उतरवाने वाले एजाज खान पर FIR

मुम्बई, उल्लू ऐप की वेब सीरीज ‘हाउस अरेस्ट’ के होस्ट एजाज खान की मुसीबत बढ़ गई है. ‘हाउस अरेस्ट’ में अश्लील कंटेंट दिखाने और लड़कियों को कपड़े उतरवाने वाले एजजा खान पर एफआईआर दर्ज हुई है. मुंबई पुलिस ने एक्टर एजाज खान के अलावा, प्रोड्यूसर निर्माता राजकुमार पांडे और अन्य के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की. अंबोली पुलिस थाने के अधिकारी के मुताबिक, बजरंग दल के कार्यकर्ता गौतम रावरिया की शिकायत पर यह एक्शन हुआ है. एजाज खान पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और लड़कियों के अश्लील चित्रण का आरोप है. उन्होंने अपने कार्यक्रम में सरेआम लड़कियों के कपड़े उतरवाए थे और सेक्स पॉजिशन दिखाने को कहा था.

दरअसल, मुंबई पुलिस ने एजाज खान पर बीएनएस की धारा 296, 3(5), आईटी एक्ट की धारा 67(अ) और 67, साथ ही महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम की धारा 4, 6 और 7 के तहत मामला दर्ज किया है. इन सबमें दोषी पाए जाने पर एजाज खान पर 3 से सात साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.

बीएनएस की धारा 296, 3(5): बीएनएस की धारा 296 अश्लील कृत्य या गीतों को सार्वजनिक रूप से करने पर लागू होती है. इसमें 3 महीने तक की कैद या जुर्माना हो सकता है. धारा 3(5) साझा आपराधिक इरादे से अपराध करने पर लागू है. इसकी सजा अपराध की प्रकृति पर निर्भर करती है.

आईटी एक्ट की धारा 67(अ) और 67: आईटी एक्ट की धारा 67 इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अश्लील सामग्री प्रकाशित करने पर लागू है. इसमें 3 साल तक की कैद और 5 लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है. धारा 67(ए) यौन स्पष्ट सामग्री के प्रसार पर लागू है. इसमें 5 साल तक की कैद और 10 लाख रुपए का जुर्माना हो सकता है.

  • Related Posts

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    0 होटल से टूर ऑपरेटर, होमस्टे, इको-टूरिज्म, एडवेंचर पर्यटन और सोशल मीडिया तक 10 श्रेणियों में होंगे , प्रत्येक विजेता को ₹11 हजार एवं मेमेंटो रायपुर, छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र…

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने राज्य के पर्यटन मानचित्र पर अपनी एक विशिष्ट और अमिट पहचान बनाई है। धमतरी जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। यहां रविशंकर सागर…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती