HSRP; ऐसे करें ऑनलाइन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग, चंद दिनों में आ जाएगा घर

नई दिल्ली, हाल के समय में गाड़ियों की सेफ्टी और ट्रैकिंग को बेहतर बनाने के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को सभी वाहनों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आपकी गाड़ी पर भी वहीं पुराना नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको जल्द से जल्द HSRP को लगवा लेना चाहिए। इसे आप घर बैठे आसानी से ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे ऑनलाइन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग कर सकते हैं?

यह एल्युमिनियम से बनी खास नंबर प्लेट होती है, जिसमें यूनिक सीरियल नंबर, होलोग्राम और एक लेजर-इंग्रेव्ड कोड होता है। इसके साथ ही इसपर कलर कोडेड स्टीकर भी लगा हुआ होता है, जिसमें वाहन की जुड़ी अहम जानकारी होती है, जैसे- ईंधन का प्रकार, पंजीकरण संख्या, रजिस्ट्रेशन डेट आदि। इस प्लेट की मदद से कार के चोरी होने पर उसे ढूंढने में काफी मदद मिलती है।

कौन-कौन से वाहन के लिए है जरूरी?

इस नियम को दोपहिया, तिपहिया, और चार पहिया सभी प्रकार के वाहनों के लागू किया गया है, चाहे वह निजी हो या फिर व्यवसायिक। जिन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल 2019 से पहले हुआ है, उनके लिए HSRP लगवाना जरूरी है। नए गाड़ियों में नंबर प्लेट पहले से ही लगकर आता है।

ऑनलाइन HSRP बुकिंग करने का तरीका

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: HSRP की बुकिंग के लिए आपको वाहन निर्माता कंपनी (OEM) की आधिकारिक वेबसाइट (https://bookmyhsrp.com/) पर जाना होगा।
  2. राज्य और वाहन का प्रकार चुनें: वेबसाइट पर जाने के बाद आपको सबसे पहले अपने राज्य और फिर वाहन का प्रकार (टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर) का चुनाव करें।
  3. गाड़ी की जानकारी भरें: इसके बाद आपको अपनी गाड़ी के RC नंबर, इंजन नंबर, और चेसिस नंबर जैसी जानकारी को सावधानी पूर्वक भरना होगा। यह सभी जानकारी आपके रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) पर दी हुई होती है।
  4. फिटमेंट लोकेशन और स्लॉट चुनें: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की डिलीवरी आप कहां पर चाहते हैं, इसकी जानकारी को भरें और तारीख और समय स्लॉट का चुनाव करें।
  5. पेमेंट करें: फिर आपको शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें। आमतौर पर दोपहिया के लिए 300 रुपये से लेकर 400 रुपये और चार पहिया के लिए 500 रुपये से लेकर 600 रुपये तक चार्ज होता है।
  6. बुकिंग की रिसिप्ट प्राप्त करें: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए भुगतान करने के बाद रिसिप्ट मिलेगी, जिसे आप प्रिंट या PDF के रूप में सेव कर लें। जब आप इसे लगवाने जाएंगे, तो आपको यह दिखाना होगा।
  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई