CM;सड़क निर्माण के स्वीकृति प्रस्ताव पर विलंब को लेकर जताई नाराजगी,कामों में लापरवाही के लिए कलेक्टर- एसपी होंगे जिम्मेदार

बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कल जांजगीर-चांपा जिले के जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में तीन जिलों जांजगीर-चांपा, सक्ती एवं कोरबा में संचालित शासकीय योजनाओं, निर्माण कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने बीते वित्तीय वर्ष में बजट में जांजगीर-चांपा जिले में स्वीकृत सड़कों की मंजूरी में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्राथमिकता के आधार पर तत्काल प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री राज्य सरकार के सुशासन तिहार के तीसरे चरण के शुरूआत के पहले दिन आज सक्ती, कोरबा जिले के भ्रमण के बाद जांजगीर-चांपा पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि पिछले डेढ़ साल में अच्छा काम हुए हैं लेकिन इनकी गति और गुणवत्ता और बढ़ाने की जरूरत है। कलेक्टर, एसपी और अच्छा काम करें। अधिकारी ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इलाकों का दौरा करें। मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिले में इसके लिए सीधे कलेक्टर और एसपी जिम्मेदार होंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने ग्रामीण बस सुविधा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी कलेक्टरों को जिलेवार रूट निर्धारण की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीणों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत 47 हजार आवासों की धीमी प्रगति पर भी मुख्यमंत्री ने चिंता जताई। अधिकारियों द्वारा राजमिस्त्री एवं सेंटरिंग टीमों की कमी को प्रमुख कारण बताया गया।
 
  • Related Posts

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    रायपुर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग प्रदेशभर में विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। 8 से 13 मार्च 2026 तक राज्य के सभी 33…

    TRUST; अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा, पेंशन, मानदेय, चिकित्सा बीमा पर विचार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास समिति की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विधि एवं विधायी तथा शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल,…

    You Missed

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    HOLI; राजधानी में हुडदंगियों पर ड्रोन से निगरानी, 3000 से अधिक जवान तैनात

    HOLI; राजधानी में हुडदंगियों पर ड्रोन से निगरानी, 3000 से अधिक जवान तैनात

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    TRUST; अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा, पेंशन, मानदेय, चिकित्सा बीमा पर विचार

    TRUST; अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा, पेंशन, मानदेय, चिकित्सा बीमा पर विचार

    HEALTH; होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा, ओपीडी बंद रहेगी

    HEALTH; होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा, ओपीडी बंद रहेगी

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू