GAME; कृषि विश्वविद्यालय का जबरदस्त प्रदर्शन, स्वर्ण-रजत समेत दो कांस्य पदक जीते

*22वां अखिल भारतीय अन्तर कृषि विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के खिलाडियों ने एक बार फिर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या, उत्तर प्रदेश में आयोजित 22वीं अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता 2025 में विभिन्न स्पर्धाओं के अंतर्गत एक स्वर्ण, एक रजत तथा दो कांस्य पदक अर्जित किया है।

इस प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए कृषि महाविद्यालय, कटघोरा के छात्र अरमान खलखो ने दौड़ स्पर्धा के अंतर्गत 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग की दौड़ स्पर्धा में कृषि महाविद्यालय, रायपुर की छात्रा सुश्री बसंती नेताम, कृषि महाविद्यालय, भाटापारा की छात्रा सुश्री संध्या नेताम, कृषि महाविद्यालय, जगदलपुर की छात्रा सुश्री सुमति मंडावी एवं कृषि महाविद्यालय, अम्बिकापुर की छात्रा सुश्री सोमी वस्त्राकर ने 100 मीटर रिले रेस प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतर्गत 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर के छात्र अक्षय कुमार ने कांस्य पदक अर्जित किया।
उल्लेखनीय है कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा इस वर्ष आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या, उत्तर प्रदेश में 02 से 05 मई, 2025 तक 22वीं अखिल भारतीय अन्तर कृषि विश्वविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें देश भर के कृषि विश्वविद्यालय की टीमें शामिल हुई थीं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का खिलाडियों का दल विश्वविद्यालय के क्रीडा अधिकारी डॉ. आर.के. ठाकुर एवं डॉ. सुबुही निषाद के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुआ था।

  • Related Posts

    FIFA CUP; फीफा विजेता टीम के हिस्से में गोल्डन बूट नहीं!

    212 देश के सदस्यता वाले सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले विश्व कप फुटबॉल का महाकुंभ स्पेन के विजेता होने के साथ खत्म हो गया। इस आयोजन का विजेता भले ही…

    CRICKET; सर गारफील्ड सोबर्स लेकिन सर सुनील  या सचिन क्यों नहीं?

    क्रिकेट जगत के हजारों खिलाड़ियों में से ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख द्वारा दिए जाने वाले “सर” की उपाधि पाने वालों में सर गारफील्ड सोबर्स का कल निधन हो गया।क्रिकेट प्रेमियों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र