TOURISM; उडीसा के इन 5 हिल स्टेशन के आगे फेल हैं कश्‍मीर की वाद‍ियां, ठंडी हवाएं, ऊंचे-ऊंचे पहाड़….

भुबनेश्वर, भारत को विविधता का देश कहा जाता है। यहां खानपान के ढेरों वैरायटी म‍िलते हैं। इसके अलावा घूमने के लिए भी कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में कई लोग इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए छुट्टियां प्लान कर रहे हैं। कई लोग वेकेशन के लिए समुद्र तटों पर जाना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों को Hill Station रास आता है।

वैसे देखा जाए तो जब गर्मी अपने चरम पर होती है तो पहाड़ों पर जाने से ही सुकून मिलता है। वहां की ठंडी हवाएं, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ तन और मन दोनों को सुकून पहुंचाते हैं। ओड‍िशा में भी कई ह‍िल स्‍टेशन मौजूद हैं। यहां जाकर आपकी यात्रा यादगार हो जाएगी।

ओडिशा का कश्मीर’ दरिंगबाड़ी

ये जगह ओडिशा के कंधमाल जिले में स्थित है। इसे ‘ओडिशा का कश्मीर’ भी कहा जाता है। समुद्र तल से लगभग 915 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह जगह पहाड़ों, कॉफी बागानों, देवदार के पेड़ों और झरनों से भरपूर है। गर्मियों में यहां का मौसम ठंडा और मन को सुकून देने वाला होता है। इस बार गर्मियों की छुट्टियां यहां बिताई जा सकती है। 

महाभारत काल से जुड़ी महेंद्रगिरि

गजपति जिले में स्थित महेंद्रगिरि पर्वत ओडिशा का दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत है। ऐसी मान्यता है कि ये जगह महाभारत काल से जुड़ी है। यहां पर पांडवों ने समय बिताया था। आपको यहां घने जंगल और कई ऐतिहासिक मंदिर देखने को मिलेंगे। यहां आकर आपको सुकून का एहसास होगा। ये जगह नेचर लवर्स के लिए बेस्ट है।

 तपता पानी मतलब गारम झील

गंजाम जिले में स्थित तप्तपानी एक अनोखा हिल स्टेशन है। ये अपने गर्म पानी के झरनों के लिए मशहूर है। आसपास के पहाड़ी इलाके और घने जंगल इस जगह को और भी खूबसूरत बनाते हैं। 

तिब्बती संस्कृति से ओतप्रोत चंद्रगिरि 

बता दें कि ये जगह तिब्बती संस्कृति और शांत वातावरण के लिए फेमस है। ये गजपति जिले में स्थित है। यहां कई बौद्ध मठ, तिब्बती हस्तशिल्प केंद्र और सुंदर बाग बगीचे आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे। ये जगह अपने शांत वातावरण के लिए जानी जाती है।

ओडिशा की सबसे ऊंची पहाडी देवमाली 

कोरापुट जिले में स्थित देवमाली पर्वत समुद्र तल से लगभग 1,672 मीटर ऊंचा है। कहते हैं कि ये ओडिशा का सबसे ऊंचा स्थान है। यहां से पूर्वी घाटों का शानदार नजारा देखने को मिलता है। यहां आप ट्रैकिंग और फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। ये जगह नेचर लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

  • Related Posts

    RAILWAY; दुर्गा पूजा के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ से शालीमार जाने की सुविधा

    0 इतवारी–शालीमार के मध्य 3-3 फेरे चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन रायपुर, दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा…

    TOURISM; चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा