PENSIONER; दोनों राज्य पेंशनरों को समझ रहे हैं बोझ, मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा

रायपुर‌, मध्य प्रदेश शासन द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 1 जनवरी 2025 से 2% वृद्धि करते हुए अब 55% महंगाई भत्ता भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार ने जनवरी 25 को देय महंगाई भत्ता को फरवरी माह के वेतन से भुगतान का आदेश किया है। इसका अर्थ है कि 3 माह के एरियर्स का भी नगद भुगतान होगा।

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ राज्य के 5 लाख अधिकारी कर्मचारी केंद्रीय कर्मचारियों, मध्य प्रदेश के कर्मचारियों और छत्तीसगढ़ के विद्युत मंडल के कर्मचारियों से दो प्रतिशत महंगाई भत्ता पीछे हैं। छत्तीसगढ़ शासन को भी त्वरित निर्णय लेना चाहिए। इसके साथ ही पेंशनरों को दोयम दर्जे का नागरिक तथा वृद्धावस्था में बोझ समझने वाली दोनों सरकारों ने पेंशनरों को अभी भी 50% महंगाई भत्ता पर ही संतोष करने के लिए मजबूर कर दिया है।

श्री झा ने मुख्यमंत्री और पूर्व शासकीय सेवक वर्तमान वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मांग की है कि छत्तीसगढ़ में समता के आंगन में विषमता के बीज नहीं बोए जाने चाहिए। तत्काल शासकीय कर्मचारी और पेंशनरों के लिए क्रमशः एक किस्त एवं दो किस्त का आदेश प्रसारित करने की मांग की गई है। श्री झा का तर्क है कि बाजार एक, महंगाई एक, विक्रय मूल्य एक, तो फिर प्रदेश में तीन प्रकार के महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं होना चाहिए‌। यह भेदभाव की नीति का परिचायक है‌। 

  • Related Posts

    HC; 1950 के दस्तावेज नहीं तो भी मिलेगा जाति प्रमाण पत्र, नहीं चलेगी अफसरों की मनमानी

    बिलासपुर, जाति प्रमाणपत्र बनवाने वालों के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने साफ कहा कि अगर परिवार के दूसरे सदस्यों, जैसे पिता या सगी बहन…

    IAS; सीएम साय का नए आईएएस अफसरों को संदेश- पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका 

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र