CRICKET; सचिन,सौरव,राहुल युग और रोहित शर्मा !

कहा जाता है कि बरगद के पेड़ के नीचे कोई पेड़ बड़ा नहीं हो पाता है ये बात टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिए रोहित शर्मा पर पूरी तौर पर लागू होती है। उनके लिए दिक्कत तो इस बात की थी भारतीय क्रिकेट टीम में एक बरगद नहीं बल्कि छह छह बरगद के पेड़ थे जिनके उखड़ने के बाद ही कोई नया पेड़ जन्म ले सकता था। ऐसा नहीं है कि इन वट वृक्षो से केवल रोहित शर्मा प्रभावित हुए। अनेक होनहार बैट्समैन का करियर खत्म हो गया और वे देश के लिए टेस्ट नहीं खेल सके।

रोहित ने वही दिमाग लगाया जो सौरव गांगुली ने सहवाग के लिए लगाया था कि मिडिल ऑर्डर में तो मौका मिलेगा नहीं इसलिए ओपनिंग बैटिंग करो। रोहित शर्मा के आगमन के काल 2007का  है जब वे वनडे और टी ट्वेंटी की टीम में आ चुके थे लेकिन टेस्ट कैप पहनने के लिए  छह साल लग गए। 2013में रोहित शर्मा को वेस्ट इंडीज के खिलाफ मौका मिला और उन्होंने अपने पहले टेस्ट में शतक भी लगाया।
रोहित शर्मा,  के लिए वीरेंद्र सहवाग,सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, वी वी एस लक्ष्मण, और एम एस धोनी की जगह मिल ही नहीं सकती थी। कहने का मतलब ये था कि एक से लेकर सात क्रम तक   बैट्समैन खूंटा गड़ाए हुए थे। वनडे और टी ट्वेंटी में भी रोहित को ओपनिंग बैटिंग के रूप में लिया नहीं जा सकता था।शॉर्ट बॉल खेलने में उनकी सक्षमता जग जाहिर थी। टेस्ट टेंपरामेंट भी नहीं था कि विपरीत परिस्थिति में  टिक कर बैटिंग कर ले। इसी के चलते  रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल पा रही थी।
जब सचिन,सौरव, राहुल सहवाग  लक्ष्मण युग खत्म हुआ तब रोहित की एंट्री हुई। कप्तानी भी आसानी से मिलने वाली नहीं थी क्योंकि एक तरफ कैप्टन कूल याने धोनी थे।अचानक ही धोनी ने कैप्टनशिप छोड़ दी तो विराट  कोहली सामने थे। कोहली ने धोनी के 60टेस्ट की कप्तानी के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए  68टेस्ट में कप्तानी कर गए।

कहने का मतलब है जितने टेस्ट 67, रोहित शर्मा ने  खेला है उससे एक टेस्ट ज्यादा विराट कोहली के पास कप्तानी का अनुभव है।उम्र के मामले में वैसे भी रोहित शर्मा , विराट कोहली से दो साल बड़े है, इस कारण विराट कोहली कप्तानी नहीं छोड़ते तो दिक्कत हो जाती । वैसे भी भारत में एक टेस्ट सीरीज हारते ही कप्तानी पर खंजर लटकने लगता है। बहरहाल   67टेस्ट के केरियर में रोहित  को 24टेस्ट की कप्तानी मिली। वे भारत के 35कप्तानों की श्रेणी में शामिल हो गए।
उम्र, और शारीरिक  फिटनेस के मामले में रोहित पिछले दो साल से बढ़ते ही जा रहे है। इसका अच्छे खेल से कोई ताल्लुक नहीं है लेकिन खिलाड़ी का जीवन 35 के बाद उत्तरार्ध की तरफ ही बढ़ता है। रोहित शर्मा भी इससे जुदा नहीं है। रोहित शर्मा अब टेस्ट और टी ट्वेंटी नहीं खेलेंगे। ये उन्होंने तय कर लिया है। वनडे खेलेंगे,  कैसे खेलने, कितना खेलेंगे कब तक खेलेंगे ,ये उनका व्यक्तिगत निर्णय है।

स्तंभकार -संजय दुबे

  • Related Posts

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    नब्बे साल के इतिहास में जम्मू कश्मीर बीसवें टीम और दसवें राज्य के रूप में रणजी विजेता होने का गौरव हासिल किया है।  पहली पारी के बढ़त के आधार पर…

    You Missed

    WAAR; पेट्रोल-डीजल के बढ़ने वाले हैं रेट, सोना-चांदी फिर पकड़ेंगे रफ्तार

    WAAR; पेट्रोल-डीजल के बढ़ने वाले हैं रेट, सोना-चांदी फिर पकड़ेंगे रफ्तार

    WAR; आसमान से मिसाइल गिर रहा’, ईरान-अमेरिका जंग में फंसे 90 लाख भारतीय, खाड़ी देशों से बताई आंखों देखी

    WAR; आसमान से मिसाइल गिर रहा’, ईरान-अमेरिका जंग में फंसे 90 लाख भारतीय, खाड़ी देशों से बताई आंखों देखी

    AIIMS; एम्स रायपुर समेत देश के 26 सरकारी अस्पतालों में निकली भर्ती, 2500 पदों पर मिलेगी नौकरी,16 मार्च तक करें आवेदन

    AIIMS; एम्स रायपुर समेत देश के 26 सरकारी अस्पतालों में निकली भर्ती, 2500 पदों पर मिलेगी नौकरी,16 मार्च तक करें आवेदन

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर